शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर (मेट) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गश्त के दौरान सामने आया मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रामपुर बुशहर के अपर डकोलर मोड़ से सामने आया है। यहां पर विद्युत अनुभाग रामपुर-1 के कनिष्ठ अभियंता मनोज टैगोर 22 अक्टूबर को 22 केवी हाईटेंशन लाइन (नोगली-रामपुर ओल्ड फीडर) की गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अपर डकोलर मोड़ के पास डीपी बार क्षेत्र में उन्होंने देखा कि एक दूरसंचार कंपनी का पोल चालू हाईटेंशन लाइन को छू रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, आज भी होगी बारिश- जाने मौसम अपड़पेट
करंट लगने से दो मजदूर झुलसे
मौके पर मौजूद दो मजदूरों ने बताया कि करंट लगने से दो लोग झुलस गए हैं। दोनों को इलाज के लिए IGMC खनेरी अस्पताल ले जाया गया। बाद में पता चला कि हादसे में घायल गजय सिंह (22), निवासी जिला रियासी, जम्मू-कश्मीर की मौत हो गई।
शटडाउन लिए बिना काम करने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर ने काम शुरू करने से पहले बिजली विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी। इसके साथ ही हाईटेंशन लाइन का जरूरी शटडाउन भी नहीं लिया गया। इसी लापरवाही के चलते हादसा होने का आरोप है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की सियासत में 'लोन वॉर'... सुक्खू-जयराम में छिड़ी जुबानी जंग; बता रहे- किसने कितना लिया कर्ज
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
पुलिस ने मामले में FIR संख्या 116/2026 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 125(ए) और 106(1) के तहत ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
