कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से के दो अलग-अलग दुखद घटनाएं सामने आई है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां पर पहाड़ी से गिरने के कारण 62 वर्षीय भेड़पालक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 

भेड़-बकरियां चराने जंगल गया था व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के लगघाटी के दोघरी जंगल की है। यहां पर व्यक्ति भेड़-बकरियां चराने के लिए लगघाटी के दोघरी जंगल गया था। इसी दौरान वह अचानक पहाड़ी से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां ने दूध बेचकर पाला, बेटी ने मेडल जीत बढ़ाया मान; अब सीमा को मिली करोड़ों की सम्मान राशि

 

मृतक की पहचान अनूप राम पुत्र वालकू राम निवासी दोघरी संगोचके के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सरवरी में बीमार हालत में मिला था नेपाली मूल का व्यक्ति

वहीं, दूसरी घटना कुल्लू के सरवरी इलाके की है। यहां 12 अक्तूबर को एक नेपाली मूल का व्यक्ति बीमार हालत में मिला था। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया था। उसकी पहचान अमर पुत्र राम दास के रूप में हुई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों पर की धनवर्षा, सावन को 2.64 करोड़-रेणुका को मिला 2.20 करोड़ का सम्मान

मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने अमर के शव को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। एसपी अभिषेक शेखर ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।