चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों के कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसी कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है, जहां एक पर्यटकों भारी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार तीन लोगों की जान चली गई।

डलहौजी की ओर आए हुए थे घूमने

जानकारी के अनुसार, जिला चंबा के डलहौजी क्षेत्र के तहत आते करेलनू इलाके में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक घायल को पठानकोट अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाली में मिला 27 साल के युवा का श*व, पिकअप चला करता था गुजारा- परिवार में चीख-पुकार

कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। सभी पर्यटक पंजाब के जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और किसी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे। हादसा उस समय हुआ जब वे डलहौजी की ओर घूमने आए हुए थे।

अभी नहीं हो पाई है पहचान

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। फिलहाल अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के करीबी पर हम*ला : दिनदहाड़े नकाबपोशों ने रोकी गाड़ी, खाई में कूदा युवक

इस हादसे में एक युवक और एक युवती की जान चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें