बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे 67 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे इतना भयानक था कि मौके पर ही मौत हो गई।
तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हादसा बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत नैशनल हाईवे-103 शिमला-मटौर पर दधोल पुल के पास पेश आया है। यहां बीते कल मंगलवार को बुजुर्ग व्यक्ति पुल के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान डंगार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रूप लाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार को HC की सख्त चेतावनी, कहा- मां चिंतपूर्णी मंदिर मामले में आदेशों पर अमल नहीं हुआ तो...
पहले घुमारवीं अस्पताल ले गए लोग
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान एम्स में तोड़ा दम
घुमारवीं अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद रूप लाल को एम्स बिलासपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान रूप लाल (67) पुत्र भोनू राम, निवासी गांव व डाकघर दावला के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने Gen Z को कहा गटर छाप, बोलीं- शराब पीती हैं, मां-बाप की कमाई खाती हैं
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही भराड़ी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस अब कार चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- CUHP के दो छात्र 3 दिनों से लापता- खोज में जुटी SDRF और पुलिस, चचेरे भाई हैं दोनों
कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू
पुलिस के अनुसार, मामले में कार चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। मामले की पुष्टि DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है।
