हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां गर्मी से राहत पाने के लिए चार युवक ब्यास नदी में नहाने उतर गए। लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पानी कितना गहरा है। ब्यास में नहाने उतरे यह चारों युवक डूब गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। 

हिमाचल में डूबने से होती है कई लोगों की मौत

बता दें कि अकसर हिमाचल में गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश की खड्डों और नदियों में लोगों के डूबने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। अकसर लोग ठंडक पाने के लिए खड्डों और नदियों में बिना पानी के बहाव और गहराई का अंदाजा लगाए नहाने उतर जाते हैं और फिर कई बार डूबने से उनकी मौत भी हो जाती है। अब इसी तरह का एक दर्दनाक मामला हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के भड़ोली में ब्यास नदी में देखने को मिला है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में होली से पहले महंगाई का झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ा दिए LPG सिलेंडर के दाम, जानें कितने

ब्यास में नहाने उतरे थे चार युवक

जानकारी के अनुसार हमीरपुर और कांगड़ा जिला की सीमा से सटे भड़ोली क्षेत्र के पास रविवार को चार युवक ब्यास नदी में नहाने पहुंचे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद एक युवक अचानक गहरे पानी की ओर बह गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके तीन साथी भी तेज बहाव में फंस गए।

स्थानीय लोगों ने बचा ली तीन जिंदगियां

नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए रेस्क्यू शुरू किया। ट्यूब और अन्य साधनों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि चौथा युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया, जिसका देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

 

यह भी पढ़ें : US-ईरान हमले के बीच बहरीन में फंसा हिमाचली युवक, भाई संग एक ही युवती से रचाई थी शादी

ग्रामीणों ने खुद शुरू की तलाश

घटना के तुरंत बाद ग्रामीण करीब डेढ़ घंटे तक अपने स्तर पर नदी में युवक की तलाश करते रहे। बाद में सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, जिसने नदी में आधुनिक उपकरणों के साथ खोज अभियान संभाल लिया।

22 साल का युवक लापता

नादौन और ज्वालाजी पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली। नदी का जलस्तर और तेज बहाव रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बना हुआ है। लापता युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देवता के दर्शन करने गए थे 5 दोस्त, सुबह-सवेरे खाई में समाई कार; दो नहीं बच पाए

हर साल दोहराई जा रही लापरवाही

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में नदी और खड्डों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी नदियों का बहाव अचानक तेज हो जाता है और गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता हैए जिससे ऐसे हादसे बार.बार सामने आते हैं। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें