#हादसा
October 15, 2026
हिमाचल: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, महिला की थमी सांसें; चालक की हालत...
चंबा के चांजू क्षूत्र में हुई घटना, चीख पुकार सुन मदद को दौड़े थे लोग
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। चांजू क्षेत्र की देहरा पंचायत के अंतर्गत टेपा मोड़ के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे दोनों लोगों को निकालने के प्रयास किए गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग करते हुए हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य के PWD का सर्किट हाउस होगा कुर्क, कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दिन का दिया समय
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना चांजू क्षेत्र में टेपा मोड़ के समीप हुई। ऑल्टो कार नंबर HP-01D-7491 में दो लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
इस दुर्घटना में बढ़डोल, डाकघर चांजू निवासी पुष्पा पत्नी लोभी को गंभीर चोटें आईं। चोटों के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार नरेण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से घायल को खाई से बाहर निकाला गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लाहौल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे सैंकड़ों पर्यटक, पुलिस ने संभाला मोर्चा; कई सड़कें बंद
घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि चांजू क्षेत्र के टेपा मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हुई है, जबकि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों सहित अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : सुक्खू सरकार किसानों के लिए करने जा रही कुछ बड़ा, बदल जाएगी उनकी किस्मत! जानें क्या है मास्टर प्लान
चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं और तीखे मोड़ों पर वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, मोड़ों पर विशेष सतर्कता बरतने और सड़क की स्थिति के अनुरूप ही वाहन चलाने की जरूरत है। फिलहाल, टेपा मोड़ पर हुए इस हादसे ने एक परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है, जबकि घायल चालक का उपचार जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना के सटीक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।