#यूटिलिटी
March 1, 2026
हिमाचल में होली से पहले महंगाई का झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ा दिए LPG सिलेंडर के दाम, जानें कितने
हिमाचल सहित देश भर में महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की जनता को होली के त्यौहार से ठीक पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है। हिमाचल में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी आज यानी पहली मार्च 2026 से लागू भी हो गई है। तेल ऑयल कंपनियों ने 28 से लेकर 31 रुपए तक एलपीजी के दाम बढ़ाए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि यह दाम सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हैं, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को महंगाई का झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मार्च 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें लागू कर दी हैं। नए संशोधित रेट के तहत कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 28 से 31 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : US-ईरान हमले के बीच बहरीन में फंसा हिमाचली युवक, भाई संग एक ही युवती से रचाई थी शादी
गैस कंपनियों द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद हिमाचल प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ गई है। प्रदेश के शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन और ऊना जैसे शहरों में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब पहले के मुकाबले करीब 28 से 31 रुपये तक महंगा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन और त्योहारों के दौरान गैस कीमतों में वृद्धि सीधे उनके खर्च को बढ़ा देती है, जिससे खाद्य पदार्थों और होटल सेवाओं की कीमतों पर भी असर पड़ना तय है।
हालांकि इस बार घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। घरों में उपयोग होने वाले 14ण्2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम परिवारों की रसोई पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है।
नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई हैए जहां सिलेंडर अब 1875.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये तक पहुंच गई है। इन बदलावों का प्रभाव अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश के बाजारों पर भी पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1849 रुपए में मिलेगा। इसी तरह से प्रदेश के अन्य जिलों में इसके दामों में पांच से 10 रुपए का बदलाव हो सकता है। कुल मिलाकर तेल कंपनियों ने जहां व्यापारियों की चिंताएं बढ़ा दी है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। बता दें कि पिछले तीन माह से घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
होली के त्योहार से पहले गैस दरों में वृद्धि ने मिठाई विक्रेताओंए बेकरी संचालकों और फूड कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि पहले से ही कच्चे माल की कीमतें बढ़ी हुई हैं और अब गैस महंगी होने से उत्पादन लागत और बढ़ जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार में खाने.पीने की चीजें महंगी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल नई दरें लागू हो चुकी हैं और हिमाचल प्रदेश में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें कारोबारियों के लिए चुनौती बनती नजर आ रही हैं।