चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन आकस्मिक मौत से मरने वालों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है। जहां एक शख्स की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है।
करंट लगने से मौत
हादसे के वक्त व्यक्ति बिजली लाइन को दुरुस्त करने के काम में जुटा हुआ था। इसी दौरान अचानक खंभे में करंट आ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल दुखद बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूस्खलन ने उड़ाई नींद- 200 लोग हुए बेघर, महिलाओं-बच्चों की सिसकियों से सहमा इलाका
बिजली की तारें कर रहा था ठीक
मिली जानकारी के अनुसार, ये दुखद हादसा बीते कल भरमौर NH पर बकानी पुल के पास पेश आया है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर को बिजली बोर्ड का आउटसोर्स कर्मचारी खंभे पर चढ़कर तारे ठीक करने में जुटा हुआ है।
खंभे से जमीन पर गिरा
इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और कर्मचारी करंट की चपेट में गया। इस हादसे में कर्मचारी बुरी तरह झुलस कर खंभे से जमीन पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, आज यहां पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
नहीं मिला संभलने का मौका
मृतक की पहचान देसराज के रूप में हुई है-जो कि बकाणी गांव का रहने वाला था। डॉक्टरों के अनुसार, देसराज की मौत मौके पर ही हो गई थी। करंट का झटका इतना तेज था कि देसराज को संभलने का मौका ही नहीं मिला और उसकी जान चली गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने देसराज के सहयोगियों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। हादसे के बाद देसराज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें : देहरा उपचुनाव में 'कैश फॉर वोट' मामले को दबा रही सुक्खू सरकार, सत्र से प्रश्न हटाने के लगाए आरोप
कैसे आ गई करंट?
उधर, बिजली बोर्ड मंडल चंबा के XEN ई. प्रवेश ठाकुर का कहना है कि मैहला के आगे बिजली की लाइन को बंद रखा गया था। ऐसे में लाइन में करंट कैसे आई- इस बात की जांच करवाई जाएगी। यह बहुत दुखद है कि हमने करंट लगने से अपना एक साथी खो दिया।
