ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। पति-पत्नी और उनके साथ अन्य परिजन खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। नलवाड़ी क्षेत्र के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। इस भीषण हादसे में पति की आंखों के सामने उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घर लौटने का सफर बन गया आखिरी सफर
जानकारी के अनुसार ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के हरीनगर गांव के चार लोग एक अल्टो कार में सवार होकर हमीरपुर से अपने घर लौट रहे थे। सफर सामान्य रूप से चल रहा था और सभी अपने घर पहुंचने की तैयारी में थे। इसी दौरान नलवाड़ी क्षेत्र के पास अचानक कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई नाले में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: इस BDC में भाजपा से हो गया खेला, पूर्ण बहुमत के बाद भी उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा
पति के सामने चली गई पत्नी की जान
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार में सवार पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके पति धर्मचंद भी कार में मौजूद थे। एक पल में पति के सामने उसकी जीवनसंगिनी हमेशा के लिए उससे बिछड़ गई। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि मौके पर पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : नई बाइक बनी काल, घर से कुछ ही दूरी पर ट्रक से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ.त
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में धर्मचंद, विजय कुमार और जीवना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: काम खत्म किया.. पर जिं.दा घर नहीं पहुंचा शख्स, ट्रेन की चपेट में आया; बिखर गया परिवार
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
कार के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है।
