मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं है। पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जा टकराई- जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में तीन युवकों की मौत
इस हादसे में कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : किसान की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, एक घंटा पैदल चल जाती थी स्कूल- बनना चाहती है टीचर
मशीन से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP 82-8322 में सवार पांच युवक नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था और इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी भारी मशीनरी (हाइड्रा) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
तीन की मौत, दो घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में तीन युवकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : रात को मुंडन से लौट रहा था युवक, पैर फिसलते ही डैम में गिरा- परिजनों को सुबह मिली देह
मृतकों की पहचान
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक मंडी के बल्ह उपमंडल के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-
- रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा
- अनिल कुमार (28) निवासी पलाही
- सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही
यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी- शिवभूमि में उत्साह का माहौल, तैयारियों में जुटी कांग्रेस
दो की हालत गंभीर
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत नाजुक होने के चलते उन्हें आगे इलाज के लिए AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया है- जहां उनका उपचार जारी है।
काफी स्पीड में थी कार...
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ी भारी मशीनरी को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में फौजी की बेटी ने किया टॉप, मां के छलके आंसू- 500 में 488 अंक लेकर पाया 9वां स्थान
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांवों में मातम पसरा हुआ है। जवान बेटों की मौत के बाद परिजनों की दुनिया उजड़ गई है।
लोगों का फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस स्थान पर लंबे समय से सड़क किनारे भारी वाहन और मशीनें खड़ी की जाती हैं, जो अक्सर सड़क के भीतर तक आ जाती हैं। इसके चलते यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान गई है। बावजूद इसके, प्रशासन द्वारा इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
