कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार शाम कुदरत का कहर ऐसा टूटा कि एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। आनी क्षेत्र के शमशर-गुगरा मार्ग पर तेज आंधी-तूफान के बीच चार महिला शिक्षकों की एक साथ मौत हो गई।
4 महिला शिक्षकों की एक साथ मौत
दरअसल, तेज तूफान में एक चलती बोलेरो गाड़ी पर अचानक विशाल चीड़ का पेड़ गिर गया- जिससे गाड़ी अनिंयत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कार से मिला 1 किलो चिट्टा : पुलिस ने 15 पैकेट संग तीन युवकों को किया गिरफ्तार
बोलरो में 7 लोग थे सवार
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 5 बजे बाली-ओल के पास हुआ। उस समय मौसम अचानक बिगड़ गया था और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। बोलेरो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे- जिनमें छह महिला शिक्षक शामिल थीं।
छुट्टी के बाद लौट रही थी घर
सभी शिक्षक स्कूल से छुट्टी के बाद अपने-अपने घर लौट रही थीं- तभी रास्ते में यह भयावह हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षिकाओं की पहचान-
- स्नेह लता (38) पत्नी टीका नंद निवासी पारलीधार
- बंती कौंडल निवासी लामीसेरी
- उषा कुमारी (43) निवासी तराला
- सीमा आजाद (54) निवासी रोपड़ी
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
घायलों की पहचान
- सुरेश चंद (42) (चालक)
- तारा देवी (47)
- रीना कुमारी (40)
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी शिक्षक को 6 साल की जेल : स्कूली छात्रा के साथ किया था गंदा काम
दो IGMC शिमला रेफर
दो गंभीर रूप से घायल शिक्षिकाओं को बेहतर उपचार के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया है। जबकि, घायल चालक का इलाज आनी अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पास से गुजर रही एक बस और अन्य वाहन भी बाल-बाल बच गए।
प्रशासन ने दी फौरी राहत
प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज : पहचान बढ़ाने में जुटे उम्मीदवार, पहुंच रहे घर-घर
CM ने शोक किया व्यक्त
इस हादसे पर CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
