मंडी। हिमाचल प्रदेश में चार दिन पहले बुधवार की रात को आई भयंकर तबाही में कई लोग मलबे में दफन हो गए हैं। रात के बाद सुबह हुई तो कई घर तबाह हो गए थे और कई लोग मलबे में दफन हो चुके थे। जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीमें दिन रात जुटी हुई हैं। लेकिन चार दिन बाद भी अभी तक 45 के करीब लोग नहीं मिल पाए हैं। मलबे में ढेर में अपनांे की तलाश कर रहे लोगों की समय के साथ उम्मीदें भी टूटती जा रही हैं।
rajban[/caption] यह भी पढ़ें: लेह में शहीद हुआ हिमाचल का शुभम, डेढ़ महीने पहले आया था घर
मंडी के राजबन में मिले मां बेटी के शव
मंडी जिला की चौहारघाटी के राजबन में भी भयंकर तबाही हुई थी। यहां मलबे में एक साथ तीन मकान दफन हो गए थे। इन तीनों मकानों में तीन परिवारों के 11 सदस्य भी मलबे में दफन हैं। जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं। आज शनिवार को रेस्क्यू टीमों को मलबे में एक साथ मां बेटी के शव मिले हैं। यह दोनों ही शव आज हादसे के चौथे दिन बाद मिले हैं।23 साल की सोनम और तीन माह की मानवी के शव मिले
मलबे में मिले शवों की पहचान 23 वर्षीय सोनम पत्नी राम सिंह व उसकी तीन माह की मासूम बेटी मानवी के रूप में हुई है। पिछले चार दिन से चलाए सर्च ऑपरेशन में अब तक यहां से छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जिसमें से 3 मासूम बच्चों के शव हैं। आज मिले दो शवों के बाद यहां से सर्च टीम को आठ शव मिल गए हैं। अब यहां दो लोग ही लापता बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: घर से 20 किलोमीटर दूर बहकर पहुंची थी महिला: देह बरामद31 जुलाई की रात को तीन घर हुए थे जमींदोज
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया आज रविवार को दो शव बरामद किए गए हैं। 31 जुलाई की रात को चौहार घाटी के राजबन गांव में बादल फटने की घटना से तीन घर जमींदोज हो गए थे। इस घटना में 10 लोग लापता हुए थे जिनकी तलाश चौथे दिन भी जारी है। [caption id="attachment_12651" align="alignnone" width="723"]
rajban[/caption] यह भी पढ़ें: लेह में शहीद हुआ हिमाचल का शुभम, डेढ़ महीने पहले आया था घर 