कुल्लू (मनाली)। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। बाहरी राज्यों से मनाली घूमने आए पांच पर्यटक उस समय हादसे का शिकार हो गएए जब उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सोलंग घाटी के पास फर्स्ट स्नो गैलरी के समीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आसपास का इलाका घायलों की चीख.पुकार से गूंज उठा। हादसे के समय गाड़ी में तीन युवक और दो युवतियां सवार थे। 

खाई में गिरी गाड़ी घायलों की चीखों से दहला इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो सोलंग घाटी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन कई बार पलटते हुए नीचे जा पहुंचा। हादसे के दौरान गाड़ी में सवार तीन युवकों और दो युवतियों के चीखों से पूरा क्षेत्र दहल उठा। दुर्घटना और चीखों की आवाज सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे। जैसे ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा गाड़ी में फंसे घायल मदद के लिए पुकार रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हंसते-खेलते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 24 वर्षीय युवक ने कमरे में खत्म कर ली जिंदगी

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। लोगों ने जोखिम उठाकर खाई में उतरकर घायलों तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान को तेज किया।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पर्यटक घायल

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और दो युवतियां शामिल थीं। घायलों में तीन युवक तथा एक युवती उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी युवती दिल्ली की रहने वाली है। सभी पर्यटक हिमाचल प्रदेश की वादियों का आनंद लेने मनाली पहुंचे थे, लेकिन उनकी यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : शिव मंदिर के पास बिक रहा था चिट्टा, पुलिस ने पंजाबी समेत 2 को किया गिरफ्तार

सभी घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर तत्काल सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी को चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चालक के खिलाफ लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में अब कैमरे से पकड़े जाएंगे शराबी ड्राइवर, कटेगा भारी चालान- जेल की भी होगी सजा

पुलिस ने शुरू की जांच

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी लोगों की पहचान और अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें