#अपराध
June 14, 2026
हिमाचल: हंसते-खेलते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 24 वर्षीय युवक ने कमरे में खत्म कर ली जिंदगी
देह को देख लोगों में मची चीख पुकार
शेयर करें:

मंडी। आज के दौर में युवाओं के बीच बढ़ता मानसिक तनाव एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। जिंदगी की परेशानियों और तनाव के चलते कई बार युवा ऐसे खौफनाक कदम उठा लेते हैं, जिससे परिवार और समाज को गहरा सदमा पहुंचता है। ऐसा ही एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला जिला मंडी से सामने आया है, जहां महज 24 साल के एक युवक ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के उपमंडल करसोग के सनारली क्षेत्र से सामने आया है। यह घटना बीते कल देर शाम की बताई जा रही है। युवक ने सनारली में अपने किराए के कमरे के साथ बने किचन में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवक ने यह कदम उस समय उठाया जब आसपास कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही करसोग पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल करसोग पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।
सुरेश उर्फ सज्जू उम्र 24 साल मूल रूप से गांव वखरास जिला शिमला के रूप में हुई है। सुरेश पेशे से वाहन चालक था और अपने काम के सिलसिले में इन दिनों सनारली में किराए के कमरे में रह रहा था।
सुरेश की अचानक मौत की खबर मिलते ही उसके गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि हंसता-खेलता 24 साल का युवक इस तरह दुनिया छोड़कर चला गया। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह का पता लगाया जा सके।
करसोग के DSP चांद किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सनारली क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।