मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां होली के त्योहार पर तीन मासूम बच्चों ने एक हादसे में पिता को खो दिया है। 27 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार का था इकलौता सहारा

बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। युवक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी अचानक हुई मौत के बाद बूढ़े मां-बाप और पत्नी गहरे सदमे है। पति की मौत के बाद अब बूढ़े मां-बाप और तीनों बच्चों की जिम्मेदारी मृतक की पत्नी के कंधों पर आ गई है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव: पहले वीरभद्र अब सुक्खू के करीबी हैं अनुराग, कांग्रेस का एक गुट नाराज- BJP में हलचल

शटरिंग कर रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, युवक के साथ हादसा गोहर उपमंडल की धीस्ती ग्राम पंचायत के भलोठी (जाछ) गांव में होली से एक दिन पहले पेश आया। परिजनों ने बताया कि युवक भलोठी गांव में एक निजी मकान के निर्माण कार्य में बतौर मिस्त्री शटरिंग का काम कर रहा था।

चौथी मंजिल से गिरा

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और उसका संतुलन बिगड़ते ही वो मकान की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। करीब 40 फुट ऊंचाई से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने दो युवकों से बरामद की साढ़े 4 किलो चरस, नई टैक्सी में निकले थे सप्लाई करने

अस्पताल भी नहीं पहुंचा युवक

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से ही पहले ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

 

 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

मृतक की पहचान विनय (वीर सिंह) के रूप में हुई है- जो कि भलोठी गांव का रहने वाला था। विनय की मौत के बाद उसके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों ने बताया कि विनय एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसकी मौत के बाद उसके बूढ़े मां-बाप, पत्नी और तीनों मासूम बच्चों का गुजर-बसर मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: कांग्रेस ने सबको चौंकाया- अनुराग को बनाया राज्यसभा कैंडिडेट, लिस्ट जारी

बेरंग हुई होली

होली वाले दिन विनय के घर व गांव में मातम पसरा रहा। मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी विनोद ठाकुर ने बताया कि विनय की मौत को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।