#हादसा
July 28, 2025
हिमाचल : खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, परिजनों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच पाया
घर के पीछे ही काम कर रहा था युवक
शेयर करें:
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में सांप व बिच्छू के काटने का खतरा भी बढ़ गया है। इसी महीने में अब तक कई लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। मृतकों में बच्चे भी शामिल है। ऐसी घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
अब ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है- जहां मनवाल जट्टां गांव में एक 22 वर्षीय युवक की सांप के काटने के कारण दर्दनाक मौत हो गई है। जवान बेटे की मौते के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
परिजनों ने बताया कि घटना बीते कल की है। घटना के वक्त युवक अपने घर के पीछे खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक चक्कर खाकर गिर गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को नूरपुर रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने टेस्ट करने के बाद उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए और टांडा अस्पताल की गंगथ से दूरी ज्यादा होने के कारण परिजन युवक को पठानकोट अस्पताल ले गए।
इस बीच युवक की हालत बेहद गंभीर बन गई। अस्पताल पहुंचते से पहले ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है- जो कि 22 साल का था। मनजीत की मौत ने परिवार ने झकझोर कर रखा दिया है। जवान बेटे की मौत हो जाने से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
मनजीत की असमय मौत से पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। लोगों का कहना है कि मनजीत काफी मिलनसार और समझदार लड़का था। परिजनों के साथ घर के कामों में अकसर मनजीत मदद करवाता था।
आमतौर पर सांप के काटने पर जहर को शरीर में फैलने से रोकने के लिए लोग उस जगह को बांध लेते हैं। कई बार लोग दो-तीन जगह को बांध देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यही छोटी-छोटी गलतियां आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
दरअसल, ऐसा करने से सांप के काटने वाली जगह पर खून की सर्कुलेशन रुक जाती है। साथ ही उस जगह के टिश्यू डेमेज होने लगते हैं- जहां सांप ने काटा होता है। इससे गेंगरीन और पैरालिसिस जैसी बीमारियां होने का खतरा हो जाता है। इतना ही नहीं मरीज की मौत भी हो सकती है।
कुछ लोग उस जगह को धारदार चीज से काट देते हैं और सोचते हैं कि जहर निकल रहा है। कई बार लोग मुंह से भी उस जगह के खून को खींचकर थूक देते हैं। मगर ये सभी चीजें गलत और जानलेवा हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सांप काटने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
आपको बता दें कि सांप के काटने की पहचान करने के तीन तरीके हैं-