#हादसा

October 8, 2025

हिमाचल : एक झटके में उजड़ा फौजी का संसार- फोन पर मिली पत्नी, भाभी और बेटों के गुजरने की खबर

दोनों सगे भाइयों के हंसते-खेलते परिवार उजाड़ दिए हैं

शेयर करें:

Santoshi Private Bus Himachal Pradesh Road

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पेश आए भयानक बस हादसे ने भारतीय सेना में सेवारत जवान का संसार उजाड़ दिया है। इस हादसे में फौजी की पत्नी, भाभी और दो मासूम बेटों की दर्दनाक मौत हो गई।

फौजी का उजड़ा संसार

बताया जा रहा है कि फौजी बीते कल ड्यूटी पर तैनात था। उस दौरान उसे उसके घर से फोन आया। फोन पर परिजनों की बात सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फौजी फोन पर ही जोर-जोर से रोने लगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज एक ही घर से उठेंगी चार अर्थियां, मां-दो बेटों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार

पत्नी, भाभी और बेटों की मौत

फौजी को उसके साथियों ने किसी तरह संभाला। फौजी ने उन्हें बताया कि एक बस हादसा पेश आया- जिसमें उसका परिवार खत्म हो गया है। सब बर्बाद हो गया है। उसने बताया कि हादसे में उसकी पत्नी, दो बेटों और बड़े भाई की पत्नी (भाभी) की मौत हो गई है। 

परिजनों में मची चीख-पुकार

हादसे की खबर मिलते ही फौजी अपने घर फगोग गांव के लिए रवाना हो गया। आज सुबह जैसे ही वो घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। फौजी का छोटा भाई उसके गले लग कर बिलख-बिलख कर रोने लगा। दोनों भाइयों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हादसे के बाद दोनों भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : मलबे में दबा मिला आठ साल का राहुल, थम चुकी थी सांसें; माता-पिता के साथ बस में था सवार

दोनों भाइयों के उजड़े परिवार

इस हादसे में दोनों सगे भाइयों के हंसते-खेलते परिवार उजाड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों की आपस में बहुत बनती थी। इतना ही नहीं दोनों भाइयों की पत्नियों यानी देवरानी-जेठानी के बीच भी बहुत प्यार था।

देवरानी-जेठानी की एक साथ मौत

लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों ने कभी एक-दूसरे के बच्चों को अलग नहीं समझा। दोनों देवरानी-जेठानी भी बहनों की तरह एक-दूसरे के साथ रहती थीं और ज्यादातर जगहों पर एक साथ ही जाती थी। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जैसे दोनों हर दिन की साथी थीं, वैसे ही दोनों एक साथ ये दुनिया भी छोड़ देंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ से दो दिन पहले उजड़ा महिला का सुहाग, जागरण के लिए घर से निकला था पति

मेरे दोनों बाजू कट गई...

विपिन ने रोते-रोते कहा कि ऐसा लगा रहा कि जैसे मेरे दोनों बाजू कट गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। उसे मेरा चार साल का मासूम बच्चा नहीं दिखा। मेरी पत्नी, मेरे दोनों मासूम बच्चों को उसने छीन लिया। अब मैं जी कर क्या करूंगा- किसके सहारे जिंदा रहूंगा।

एक ही चिता पर जलाए गए मां-बेटे

आपको बता दें कि पूरे फगोग गांव में आज मातम पसरा हुआ है। यहां श्मशान घाट में आज एक ही परिवार के चार लोगों की चिताएं एक साथ जली। मां-बेटे को एक साथ चिता पर जलाया गया। यह मंजर देखकर किसी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस के ड्राइवर को नहीं मिला संभलने का मौका, पहाड़ी से गिरे मलबे ने छीन ली सांसें

एक साथ जली चार लोगों की चिता

फौजी ने अपनी पत्नी और बेटों की चिता को मुखाग्नि दी। जबकि, हादसे में मौत को मात देकर मलबे से सुरक्षित निकले आठ वर्षीय शौर्य ने अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। इस हादसे के बाद शौर्य और उसकी बहन आरुषि काफी सहमे हुए हैं।

मृतकों की पहचान

  • अंजना देवी (29) पत्नी विपिन कुमार
  • कमलेश (36) पत्नी राजकुमार
  • आरव (4) पुत्री विपिन कुमार
  • नक्ष (7) पुत्र विपिन कुमार

यह भी पढ़ें: हिमाचल : 10 लाख की चोरी के गहने खरीदने वाला सुनार अरेस्ट, सलाखों के पीछे बैठे युवकों ने खोला राज

देवरानी के मायके गई थी जेठानी

जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए ये चारों लोग झंडुता विधानसभा के फगोग गांव के रहने वाले थे। कमलेश रिश्ते में अंजना की जेठानी थी। कल सुबह कमलेश अंजना के साथ उसके मायके गंगलोह गांव में एक फंक्शन में शामिल होने गई थी।

दोनों के बच्चे भी थे साथ

इस दौरान दोनों के बच्चे भी साथ थे- जिसमें अंजना का बेटे आरव-नक्ष और कमलेश के बच्चे आरुषि और बेटा शौर्य शामिल हैं। यह सभी लोग शाम के वक्त फंक्शन से बस में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर घटना - सुक्खू सरकार ने किया 4-4 लाख देने का ऐलान, जाने पूरी खबर

मौके पर चार लोगों की मौत

हादसे में अंजना, कमलेश, नक्ष और आरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कमलेश की बेटी आरुषि और बेटा शौर्य मलबे में दब गए। NDRF टीम ने दोनों बच्चों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद से दोनों बच्चे काफी सहमे हुए हैं। 

दो मासूमों की मौत

अंजना के पति विपिन कुमार भारतीय सेना में सैनिक हैं। इस हादसे में विपिन की बड़े भाई राजकुमार की पत्नी कमलेश की भी मौत हो गई है। जबकि, उसकी बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे ने दोनों भाइयों की जिंदगी उजाड़ दी है। विपिन का बड़ा बेटा नक्ष तीसरी और आरव UKG में पढ़ता था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पुल के नीचे बैठ ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस- हुआ अरेस्ट

कानों में गूंज रही चीखें

बच्चों ने बताया कि उनके कानों में अभी तक मां, चाची और दोनों छोटे भाइयों की चीखें गूंज रही हैं। आरुषि ने जब बताया कि बस में क्या हुआ था, तो सुनकर सबकी रूह कांप गई। उसने कहा कि “मैं आगे की सीट पर बैठी थी। अचानक जोर की आवाज आई, बस हिल गई और फिर सब अंधेरा हो गया। चारों तरफ चीखें थीं, कोई किसी को नहीं देख पा रहा था। फिर किसी ने मेरा नाम पुकारा और मुझे बाहर निकाला। आरुषि बच गई, लेकिन उसकी मां कमलेश उसी बस में दम तोड़ चुकी थीं।

गाड़ी में छोड़ने आ रहे थे मायके वाले

परिजनों ने बताया कि अंजना के मायके वाले उन्हें अपनी गाड़ी से घर छोड़ने आ रहे थे। मगर अंजना नहीं मानी और बस में जाने की जिद्द करने लगी। मगर किसी को क्या पता था कि काल इन लोगों का रास्ते में इंतजार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलेरो दीवाली से 12 दिन पहले बुझे दो घरों के चिराग

बस पर गिरा मलबा

विदित रहे कि, बीते कल देर शाम करीब साढ़े छह बजे बरठीं क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस पूरी तरह मलबे में दब गई। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बस में 35 के करीब लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो मासूम बच्चों को क्षतिग्रस्त बस से सुरक्षित निकाला गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख