#यूटिलिटी

October 18, 2025

दिवाली पर घर आने की टेंशन खत्म, HRTC ने चलाई 257 स्पेशल बसें, लोकल पर लगेगी ब्रेक

भीड़ को देखते हुए बढ़ाई बसों की संख्या, शनिवार-रविवार को भी चलेगी स्पेशल सेवा

शेयर करें:

HRTC Special Buses

शिमला। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर हर कोई चाहता है कि वो अपनों के साथ घर पर ही खुशियों का पर्व मना सके। खासतौर पर वे लोग जो नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली, चंडीगढ़ या बद्दी जैसे शहरों में रह रहे हैं, उनके लिए त्योहारी सीजन में घर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन इस बार हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने इन यात्रियों की चिंता को दूर कर दिया है। दिवाली पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने विशेष तैयारी करते हुए 257 स्पेशल बसों की व्यवस्था की है, ताकि कोई भी हिमाचलवासी अपने गांव या शहर तक पहुंचने से वंचित न रहे।

दिल्ली से चलीं 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से 8 विशेष बसें

शुक्रवार से ही निगम की विशेष बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन दिल्ली से चलने वाली 34 विशेष बसें पूरी तरह से बुक हो चुकी थीं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम ने फौरन 10 अतिरिक्त बसें कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जैसे रूट्स पर चलाईं।

 

यह भी पढ़ें: इंटरकास्ट मैरिज से दुखी भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, कांड कर हुआ फरार

 

18 अक्टूबर को यानी शनिवार को 106 विशेष बसें चलाई जा रही हैं जिनमें:

  • दिल्ली से – 44 बसें
  • चंडीगढ़ से – 54 बसें
  • बद्दी से – 8 बसें

वहीं, 19 अक्टूबर (रविवार) को निगम की ओर से 54 विशेष बसें चलाई जाएंगी जिनमें:

  • दिल्ली से – 6 बसें
  • चंडीगढ़ से – 48 बसें

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लौट आए CM सुक्खू, दिवाली के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय- जानें

10-15 बसें रिजर्व, जरूरत पड़ने पर तुरंत चलेंगी

HRTC के प्रबंधन ने बताया कि यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए 10 से 15 बसें रिजर्व रखी गई हैं। यदि किसी भी रूट पर अधिक भीड़ होती है, तो तुरंत अतिरिक्त बसों को सेवा में लगाया जाएगा।

HRTC के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा,

"हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी यात्री त्योहारी मौसम में घर पहुंचने से न चूके। शुक्रवार को अतिरिक्त बसों में भारी बुकिंग आई, इसलिए हमने तुरंत कुछ और बसें चलाईं। शनिवार और रविवार को भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।"

एक हजार रूट्स पर चल रही हैं इंटरस्टेट बसें

प्रदेश से अन्य राज्यों की ओर जाने वाले करीब 1000 रूट्स पर हर दिन लगभग 430 इंटरस्टेट बसें चल रही हैं। दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, अंबाला, जालंधर, लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले ये रूट्स त्योहारी सीजन में पूरी तरह व्यस्त रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान जम्मू में हुआ शहीद, रिटायरमेंट को बचे थे कुछ माह; 9 साल का है बेटा

दिवाली की शाम से लोकल बसें नहीं चलेंगी

HRTC ने यह भी जानकारी दी है कि दीपावली की शाम यानी 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक लोकल रूट्स पर बस सेवाएं स्थगित रहेंगी। इस दौरान मुख्य फोकस इंटरस्टेट और लंबी दूरी की बसों पर रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य की इमोशनल अपील, बोले- अब मुझे राजा या टिक्का न कहें, समय बदल चुका है

कर्मचारियों को मिला दिवाली से पहले रात्रि भत्ता

दीपावली से पहले सरकार ने निगम कर्मचारियों को रात्रि भत्ता जारी कर दिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा पहले ही इसका वादा किया गया था। भत्ता मिलने से कर्मचारियों में उत्साह है और उन्हें अब डीए की किस्त का भी इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का मास्टर स्ट्रोक : बिजली सब्सिडी नीति में बड़ा बदलाव- जल्द होगा लागू

HRTC ने खत्म की घर पहुंचने की टेंशन

हर साल दिवाली पर टिकट बुकिंग और बसों की उपलब्धता को लेकर जो अफरा-तफरी मचती थी, HRTC की इस पहल से इस बार वैसा कुछ नजर नहीं आ रहा। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी जैसे शहरों में काम कर रहे हजारों हिमाचलवासियों को अब अपने घर तक पहुंचने के लिए न तो लंबी कतार में लगने की जरूरत है और न ही टिकट को लेकर तनाव लेने की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख