#विविध

October 18, 2025

हिमाचल का जवान जम्मू में हुआ शहीद, रिटायरमेंट को बचे थे कुछ माह; 9 साल का है बेटा

जुलाई 2026 में जवान ने होना था रिटायर, बड़ी पार्टी देने की चल रही थी प्लानिंग

शेयर करें:

Himachal Jawan

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में दिवाली के त्यौहार की खुशियों के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। हिमाचल के कांगड़ा जिला ने एक जवान खो दिया है। कांगड़ा जिला के 42 वर्षीय प्यार चंद का जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया है। जवान के निधन की खबर जैसे ही परिवार को मिली, तो घर में कोहराम मच गया। जवान प्यार चंद कांगड़ा तहसील के पलेरा पंचायत के अंतर्गत गांव डाका वार्ड बम्नेहड़ के निवासी थे।

9 माह बाद होना था सेना से सेवानिवृत्त

बड़ी बात यह है कि जवान प्यार चंद अगले साल जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सेना से रिटायर होने से 9 माह पहले ही जवान ने इस दुनिया को ही छोड़ दिया। जवान के घर में उसके बूढ़े माता पिता के अलावा पत्नी और एक 9 साल का बेटा रह गया है। जवान की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमें में है। पत्नी और बूढ़ी मां का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देश की सेवा में तैनात वीर सपूत हवलदार प्यार चंद की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जम्मू के सतवारी स्थित सेना कार्यालय में तैनात 42 वर्षीय सैनिक की शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मृत्यु हो गई। जवान की पार्थिव देह आज शनिवार को उनके घर पहुंच सकती है। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का मास्टर स्ट्रोक : बिजली सब्सिडी नीति में बड़ा बदलाव- जल्द होगा लागू

करवाचौथ पर आया था घर

प्यार चंद  आर्म्ड कोर में कार्यरत थे और अगले वर्ष जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले थे। हाल ही में करवाचौथ पर 10 अक्टूबर को वह छुट्टी लेकर घर आए थे और अगले ही दिन ड्यूटी पर लौट गए थे। लेकिन यह किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। पत्नी द्वारा करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र की दुआ भी इस बार बेअसर रही और दो दिन पहले परिवार पर ऐसा दुख आ गिरा, जिसने सबको स्तब्ध कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य की इमोशनल अपील, बोले- अब मुझे राजा या टिक्का न कहें, समय बदल चुका है

ड्यूटी के दौरान सीने में हुआ तेज दर्द

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह ड्यूटी के दौरान दौड़ते समय प्यार चंद को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। साथियों ने उन्हें तत्काल सेना अस्पताल सतवारी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही सेना कार्यालय से संपर्क कर परिजनों को सूचित किया गया।

पत्नी और बेटा जम्मू के लिए हुए थे रवाना, रास्ते से लौटाया

जैसे ही पत्नी को प्यार चंद की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली, वह अपने नौ वर्षीय बेटे के साथ जम्मू के लिए रवाना हो गईं। लेकिन रास्ते में ही उन्हें सेना कार्यालय से फोन आया कि वह घर वापस लौट जाएं। जब वह घर पहुंचीं, तब उन्हें इस अपूरणीय क्षति की सूचना दी गई।

 

यह भी पढ़ें: इंटरकास्ट मैरिज से दुखी भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, कांड कर हुआ फरार

घर में पत्नी बेटे के अलावा हैं वृद्ध माता-पिता

प्यार चंद के पिता रेलवे से सेवानिवृत्त हैं और माता लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त हैं। जवान बेटे की असामयिक मौत से वह गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है। पंचायत प्रधान सतपाल ने बताया कि प्यार चंद की पार्थिव देह शनिवार को गांव पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

19 साल की उम्र में बने थे फौजी

प्यार चंद ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा में पढ़ाई के दौरान ही देशसेवा का संकल्प लिया था। 19 वर्ष की आयु में वह भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। लगभग ढाई दशक की सेवा के बाद वह आगामी वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे और उसके बाद का जीवन अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक बिताने की योजना बना रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लौट आए CM सुक्खू, दिवाली के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय- जानें

नौ साल का बेटा बेसहारा

प्यार चंद का इकलौता बेटा कांगड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। अब वह पिता की छाया के बिना बड़ा होगा, जो हर बच्चे के लिए सबसे बड़ा भावनात्मक सहारा होता है। दिवाली जैसे पर्व से ठीक पहले एक हंसते.खेलते परिवार की दुनिया उजड़ गई। गांव के लोग और रिश्तेदार दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख