#यूटिलिटी

January 21, 2026

सुक्खू सरकार का आम आदमी को तोहफा- हेलीकॉप्टर में कर पाएंगे हिमाचल की सैर, 3 हजार आएगा खर्चा

दो कंपनियों ने संभाली हेली टैक्सी की जिम्मेदारी

शेयर करें:

heli taxi service sanjauli inaugurates cm sukhu himachal government tourism

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। संजौली स्थित हेलीपोर्ट को सभी जरूरी तकनीकी और सुरक्षा मंजूरियां मिलने के बाद अब आधिकारिक तौर पर उड़ानों के लिए खोल दिया गया है।

संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू

इसके साथ ही प्रदेश में हेली टैक्सी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है, जिससे पर्यटन, धार्मिक यात्राओं और आपातकालीन आवाजाही को बड़ा सहारा मिलेगा। आज सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल डिप्टी CM की विधानसभा में बड़ा घोटाला : करोड़ों में खरीदी खाई और खड्ड वाली जमीन- जांच तेज

CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि और विमानन क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी।

दो कंपनियों ने संभाली जिम्मेदारी

फिलहाल दो विमानन कंपनियां संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवाएं संचालित कर रही हैं। हेरिटेज एविएशन शिमला से रिकांगपिओ और कुल्लू (भुंतर) रूट पर उड़ानें भरेगी, जबकि पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़-शिमला रूट पर अपनी सेवाएं देगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक : बैग में भरा था ढेर सारा चिट्टा, बाइक भी हुई जब्त

ये सभी सेवाएं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (UDAN) के तहत शुरू की गई हैं, जिसका उद्देश्य आम लोगों को किफायती हवाई यात्रा की सुविधा देना है।

80 प्रतिशत खर्चा देगी केंद्र सरकार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इसके लिए पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। योजना के तहत हेली टैक्सी संचालन पर आने वाले कुल खर्च का 80 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 20 प्रतिशत खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।

यह भी पढ़ें :  10 महीने बाद पकड़ा गया बंबर ठाकुर गो.लीकांड का आरोपी- हरियाणा में मुठभेड़ के बाद अरेस्ट

उड़ानों का शेड्यूल और किराया

हेरिटेज एविएशन शिमला से रिकांगपिओ के लिए प्रतिदिन एक उड़ान और भुंतर के लिए दिन में दो उड़ानें संचालित करेगी। शिमला से भुंतर तक प्रति यात्री किराया 3500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि शिमला से रिकांगपिओ के लिए 4000 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है।

 

वहीं, पवन हंस लिमिटेड की हेली टैक्सी चंडीगढ़-शिमला रूट पर सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। इस रूट पर किराया अभी तय नहीं किया गया है, जिसे जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: DC ऑफिस के कर्मी को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट- गाड़ियों के नंबर के साथ कर रहा था झोल

वादियों का ले सकेंगे नजारा

राज्य पर्यटन निदेशक विवक भाटिया ने बताया कि केंद्र सरकार से संचालन की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद संजौली हेलीपोर्ट को आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हेली टैक्सी सेवाओं के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। पर्यटक अब कम समय में शिमला पहुंच सकेंगे और हवाई मार्ग से प्रदेश की खूबसूरत वादियों का नजारा ले सकेंगे।

पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

उन्होंने यह भी कहा कि हेली टैक्सी सेवाएं साहसिक पर्यटन और धार्मिक पर्यटन दोनों के लिए लाभकारी साबित होंगी। आने वाले समय में हेरिटेज एविएशन मंडी-चंडीगढ़ रूट पर भी हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही शिमला-चंडीगढ़ रूट पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से 6 दिन जमकर बरसेंगे बादल : भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान करेगा तंग

दूरदराज इलाकों के लिए राहत

हेली टैक्सी सेवाओं के शुरू होने से किन्नौर, कुल्लू और अन्य पहाड़ी जिलों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। खराब मौसम या सड़क अवरोध की स्थिति में यह सेवाएं वैकल्पिक और सुरक्षित यात्रा माध्यम साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल भविष्य में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और आपदा प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभा सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख