#राजनीति
May 6, 2025
विक्रमादित्य सिंह ने किया बड़ा खुलासा: बताया- डिप्टी सीएम के साथ कौन कर रहा साजिश
कांग्रेस पार्टी में सियासी खेमेबंदी पर कही बड़ी बात
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सोशल मीडिया पोस्टों ने काफी हलचल पैदा कर दी है। इन पोस्टों ने कहीं ना कहीं कांग्रेस सरकार और संगठन के अंदरखाते चल रहे मतभेदों को भी उजागर कर दिया है।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की साजिश का दौर पोस्ट और उसके बाद उनकी पोस्ट को मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थन के लोग कई तरह के मायने निकाल रहे थे। अब विक्रमादित्य सिंह ने एक और बड़ा बयान दे दिया है। एक तरफ उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ साजिश रचने वालों का खुलासा किया है। वहीं वीरभद्र गुट के लोगों को टारगेट करने वालों को भी जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में खत्म हुआ करुणामूलक नौकरियों का इंतजार, सीएम सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान; जानें
दरअसल हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मुकेश अग्निहोत्री ने साजिश का दौर पोस्ट डाल कर किसको टारगेट करने का प्रयास किया था। जिस पर अब विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बड़े कद के नेता हैं। वह पांच बार चुनाव लड़ कर विधानसभा पहुंचे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने खुलासा किया कि मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ बीजेपी के कुछ साथी साजिश कर रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वह हमेशा अपने साथी के साथ खड़े रहते हैं। यह उनके डीएनए में है।
यह भी पढ़ें : दृष्टिबाधित का दुर्गम क्षेत्र में किया ट्रांसफर, बोला हिमाचल हाईकोर्ट- दिव्यांगों के साथ यह नहीं कर सकते
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस की भीतरी राजनीति में वीरभद्र गुट के खिलाफ (सियासी खेमेबंदी ) साजिश पर कहा कि वीरभद्र सिंह सभी के नेता थे। वह किसी विशेष धड़े के नेता नहीं थे। ना ही किसी विशेष धड़े के सहयोग से मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम चाहिए होता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह सब के थे और वह उनके साथ खड़े रहते हैं। विक्रमादित्य का यह बयान कहीं ना कहीं उन लोगों के लिए भी है, जो वीरभद्र गुट के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: घरेलू कामगार महिलाओं को 1500 की पेंशन, अच्छे बर्ताव पर रिहा होंगे कैदी
बता दें कि हिमाचल कांग्रेस की राजनीति में अंदरखाते कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश के बड़े नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर प्रदेश की राजनीति को गरमा रहे हैं। अभी हाल ही में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि साजिशों का दौर झूठ के पांव नहीं होते। उनकी इस पोस्ट से प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल पैदा हो गई थी।
मुकेश की पोस्ट के 48 घंटे के भीतर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक और गूढ़ लेकिन गहरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि जब आपको हराने के लिए लोग कोशिश नहीं, साजिश करने लगें तो समझ लीजिए कि आपकी काबिलीयत अव्वल दर्जे की है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को "वीरभद्र सिंह स्कूल ऑफ थॉट" का शिष्य बताया और लिखा "न कभी डरना, न किसी को बेवजह डराना। जय श्रीराम।"
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 8वीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने होटल में 10 दिन तक की नीचता, मिली ऐसी सजा
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह टकराव सिर्फ सत्ता का नहीं, विचारधारा और नेतृत्व की लड़ाई भी है। विक्रमादित्य सिंह और मुकेश अग्निहोत्री दोनों पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत से जुड़े हैं, जबकि सुक्खू कांग्रेस के एक अलग सांगठनिक मॉडल से आए हैं।