#राजनीति
March 1, 2025
सीएम सुक्खू कल जा रहे दिल्ली, प्रभारी के सामने नेताओं की नाराजगी तो वजह नही; जानें
रजनी पाटिल के समक्ष नेताओं ने जताई है नाराजगी
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर दिल्ली की उड़ान भरने जा रहे हैं। सीएम सुक्खू कल यानी रविवार दोपहर को दिल्ली जा रहे हैं। वह रात को दिल्ली में ही रूकेंगे और परसों सोमवार सुबह दिल्ली से वापस शिमला लौटेंगे। दिल्ली में सीएम सुक्खू पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं और उनसे कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
बता दें कि सोमवार को ही सीएम सुक्खू ने शिमला में दोपहर बाद कैबिनेट बैठक बुलाई है। ऐसे में सीएम सुक्खू सोमवार को सुबह वापस दिल्ली से शिमला लौटेंगे। ऐसे में सिर्फ एक दिन के लिए सीएम सुक्खू का दिल्ली जाना कई तरह के मायने निकाल रहा है। इसका एक बड़ा कारण संगठन के गठन के साथ साथ हिमाचल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव और कैबिनेट विस्तार भी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश
बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच कई बार तकरार सामने आई है। प्रतिभा सिंह भी कई बार संगठन के लोगों को सरकार में तरजीह ना देने का मुद्दा उठा चुकी हैं। अब जब नई प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के नेताओं से फीडबैक ले रही है, तो वह भी कुछ अच्छा नहीं है। जिसमें कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जहां सरकार में अपनी अनदेखी के आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने
वहीं कई नेताओं ने तो यहां तक कह दिया है कि अपनी सरकार होने के बाद भी उनके काम नहीं हो रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इसी फीडबैक के चलते सीएम सुक्खू को दिल्ली जाना पड़ रहा है।
हिमाचल में कांग्रेस के संगठन के गठन की प्रक्रिया चल रही है। हिमाचल की नई प्रभारी बनी रजनी पाटिल दो दिन से हिमाचल में मौजूद हैं। इस दौरान वह कांग्रेस से हर छोटे से लेकर बड़े नेता से फीडबैक ले रही है। रजनी पाटिल से मुलाकात में कई नेताओं ने नाराजगी भी जाहिर की है। वहीं कई नेताओं ने सरकार में उनकी बात ना सुनने की शिकायत रखी है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बर्फ का पहाड़ टूटने से हिमाचल के 7 मजदूर फंसे, नाम आए सामने
रजनी पाटिल आज भी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी और वह भी कल यानी रविवार को ही दिल्ली लौटेंगी। दिल्ली में रजनी पाटिल की रिपोर्ट के आधार पर ही संगठन का ऐलान होगा। ऐसे में रजनी पाटिल और सीएम सुक्खू के एक ही दिन दिल्ली जाने से सियासी हलचल शुरू हो गई है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सीएम सुक्खू संगठन में अपने लोगों को तरजीह देना चाहते हैं। जिसके लिए वह पार्टी हाईकमान से इस बारे में चर्चा कर सकते हैं।
बता दें कि सीएम सुक्खू बीते रोज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में आयोजित बैठक में छोटी कार्यकारिणी का पक्ष रख चुके हैं। सीएम सुक्खू ने कहा था कि नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की संख्या अधिक नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपना पक्ष रखा है।
यह भी पढ़ें : दान दी गई ज़मीन अब बिक सकती है: हिमाचल में लागू हो रहा ये नया नियम
इस बैठक में सत्ता में रहते हुए भी काम न होने की शिकायतें कई नेताओं ने खुलकर रखीं। वहीं, मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के जिलास्तरीय दौरों में कार्यकर्ताओं से संवाद अनिवार्य करने की मांग भी उठी, ताकि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और नीतियों की बेहतर जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस नेताओं ने रजनी पाटिल के सामने निकाली भड़ास, जताई नाराजगी
नेताओं का कहना है कि पार्टी और सरकार में तालमेल बहुत जरूरी है। सरकार की नीतियां और कार्यक्रम अच्छे हैं, लेकिन जनता तक यह नहीं पहुंच पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह काम किया जाना चाहिए। सरकार में अगर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी, तभी हम आगामी चुनाव जीत दर्ज कर पाएंगे।