#हादसा

March 1, 2025

उत्तराखंड में बर्फ का पहाड़ टूटने से हिमाचल के 7 मजदूर फंसे, नाम आए सामने

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर तैयार- खोज में जुटा विभाग

शेयर करें:

UTTRAKHAND CHAMOLI

शिमला। उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी के बीच कुबेर पर्वत पर हुए एलवांच में BRO (सीमा सड़क संगठन) के 55 मजदूर दब गए। अब तक 33 मजदूरों को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि 22 मजदूरों की तलाश जारी है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के सात मजदूरों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रेस्क्यू किए गए मजदूरों में हिमाचल प्रदेश के लोग भी शामिल हैं या नहीं।

हिमाचल के मजदूरों के नाम

BRO द्वारा जारी सूची के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मजदूरों के नामों में मोहिंदर पाल, जितेन्द्र सिंह, पंकज, गोपाल दत्त, हरमेश चंद शामिल हैं। इसके अलावा, विपन कुमार (चंबा के कलेला, वार्ड-2) और सुनील कुमार (कांगड़ा के फतेहपुर, दुमाल) भी लापता मजदूरों में शामिल हैं। इनके घरों के पते के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश

बचाव और राहत कार्य जारी

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि खराब मौसम के बावजूद बचाव और राहत कार्य तेज़ी से जारी हैं। अब तक 33 मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि 22 मजदूरों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि 200 से अधिक लोग मौके पर भेजे गए हैं और चार हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अगर आवश्यकता पड़ी, तो और भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बादल फटने से तबाही: दर्जनों मकान खाली कराए, अपनों से बिछड़े कई लोग

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर तैयार

विनोद कुमार ने बताया कि भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर रखा गया है और जैसे ही मौसम साफ होगा, वह घटनास्थल पर पहुंचने के लिए तैयार रहेगा। जोशीमठ क्षेत्र में मौसम साफ हो रहा है, और हेलीपैड बनाने का काम जारी है, क्योंकि पहले का हेलीपैड बर्फ से ढका हुआ था। यह हेलीपैड बनने के बाद बचाव कार्य और भी तेज़ हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, होटल के कमरे में सोते वक्त हुई अनहोनी

रात में बचाव कार्य रुका

बर्फबारी के कारण रात में बचाव कार्य रोक दिया गया था, लेकिन जैसे ही मौसम में सुधार हुआ, बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया गया। सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख