#राजनीति

October 6, 2025

दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का नाम फाइनल कर लौटे सीएम सुक्खू, इस दिन हो सकता है ऐलान !

हिमाचल कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

शेयर करें:

Himachal Congress cm sukhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के गठन का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। लेकिन अब यह इंतजार लगभग खत्म माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से वापस लौट आए हैं और सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल कर लिया है। अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है, जो संभवतः 13 अक्टूबर को रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह से पहले या उसके तुरंत बाद किया जा सकता है।

 

हिमाचल कांग्रेस पिछले करीब एक साल से बिना संगठन के चल रही है। नवंबर 2024 में कार्यकारिणी भंग होने के बाद से प्रतिभा सिंह अकेले प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभा रही हैं। पार्टी संगठन को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब अंतिम मोहर लगने की उम्मीद है। जिसके लिए सीएम सुक्खू बीते रोज दिल्ली गए थे और आज वह वापस लौट आए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज फिर होगी भारी बारिश, 8 जिलों में अलर्ट- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

शिमला संसदीय क्षेत्र के नेता को मिल सकती है कमान

नए प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं के नाम प्रमुखता से उभरे हैं। इनमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, और पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक रोहित ठाकुर ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए मंत्री पद छोड़ने तक की हामी भर दी है। वहीं विनय कुमार जातीय समीकरणों के लिहाज से मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी और कहा था कि हाईकमान जो जिम्मेदारी देगा उसे निभाने के लिए तैयार हूं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: NIT के दो छात्र नशे की खेप के साथ धरे, ड्रग ओवरडोज से एक युवक की गई थी जान

राठौर का अनुभव हाईकमान के पक्ष में

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का नाम भी मजबूती से चर्चा में है। हालांकि उन्होंने खुद अध्यक्ष बनने से इंकार किया है, लेकिन पार्टी हाईकमान अब भी उन्हें एक अनुभवी और परिणाम देने वाले नेता के तौर पर देखता है। राठौर के कार्यकाल में कांग्रेस ने पंचायती राज चुनावों और उपचुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में संगठनात्मक अनुभव के कारण उनका नाम एक बार फिर गंभीरता से विचाराधीन है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने एक साथ खोए दो वीर जवान : त्योहार पर छुट्टी लेकर आ रहे थे घर- पहुंची देह

अन्य नाम भी चर्चा में

इसके अलावा सोलन जिले के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और अर्की से विधायक संजय अवस्थी के नाम भी पार्टी में चर्चा का विषय हैं। वहीं कांगड़ा क्षेत्र से आयुर्वेद मंत्री यादवेंद्र गोमा और पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल को भी दावेदारों की सूची में रखा गया है। गोमा पूर्व में कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि बुटेल वीरभद्र सरकार में सीपीएस रह चुके हैं।

 

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार का नाम भी कुछ समय पहले सामने आया था, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से होने के चलते, उसी क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंडरग्राउंड चल रहे SDM को हाईकोर्ट से मिली राहत, पीड़िता से भी हो चुका है समझौता

 दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जो इन दिनों अस्वस्थ हैं, से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान ही हिमाचल कांग्रेस संगठन पर अंतिम चर्चा और सहमति बन गई। मुख्यमंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ होते हुए शिमला लौट आए हैं और अब बुधवार को कुल्लू दशहरा के समापन समारोह में भाग लेने जाएंगे। जिसमें उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

 

यह भी पढ़ें : पति-भाई के साथ हिमाचल घूमने आई थी महिला, अब देह लेकर लौटेंगे मुंबई; टैंकर से टकराई थी बाइक

पंचायत चुनावों से पहले होगा ऐलान

पार्टी सूत्रों के अनुसार दिसंबर में होने वाले पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए हाईकमान अब और देरी नहीं करेगा। नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक स्तर पर पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो सके। इसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर भी नई कार्यकारिणियां बनाई जाएंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख