#अपराध
September 10, 2026
हिमाचल : भाई को घर से निकालने का षड्यंत्र! बिजली मीटर में फर्जीवाड़ा, पिता-पुत्र पर FIR
अब दस्तावेजों की गहनता से जांच करेगी पुलिस
शेयर करें:

ऊना। जमीन और मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब बिजली कनेक्शन तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे पर उसके घर की बिजली आपूर्ति खत्म करवाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला ग्राम पंचायत जाडला प्रथम का है। पुलिस ने कृष्ण देव की शिकायत पर उसके भाई ईश्वर सिंह और ईश्वर सिंह के बेटे अजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जाडला प्रथम में उसकी और उसके भाई ईश्वर सिंह की पुश्तैनी जमीन और मकान संयुक्त हैं। संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से न्यायालय में विवाद चल रहा है। ष्ण देव का कहना है कि इस विवाद से जुड़े मामलों में अदालत ने 5 दिसंबर 2023 को स्थगन आदेश भी जारी किए थे। सके बाद कथित तौर पर उसके हिस्से के मकान से उसे बाहर करने की कोशिश की गई और इसी सिलसिले में उसके बिजली कनेक्शन को निशाना बनाया गया।
शिकायत में कृष्ण देव ने आरोप लगाया है कि उसके नाम 1984 से चल रहे बिजली मीटर को कथित फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर 12 जनवरी 2024 को स्थायी रूप से बंद करवा दिया गया। उसका दावा है कि जिस कनेक्शन से वह वर्षों से बिजली का इस्तेमाल कर रहा था, उसे बंद कराने की प्रक्रिया उसकी जानकारी या सहमति के बिना पूरी की गई।
कायतकर्ता के मुताबिक इसके बाद ईश्वर सिंह के नाम पर नया बिजली कनेक्शन लिया गया। इतना ही नहीं, दूसरे मकान में लगा पुराना मीटर भी कथित तौर पर बिजली विभाग की अनुमति के बिना दूसरी जगह ले जाया गया।
कृष्ण देव ने बिजली विभाग से सूचना के अधिकार यानी RTI के जरिए संबंधित दस्तावेज हासिल किए। इन्हीं रिकॉर्ड में सामने आई जानकारी के आधार पर उसने पुलिस के समक्ष शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में राशन कार्ड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका हो तो उसकी भी जांच करने की मांग पुलिस से की है।
DSP अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर गगरेट थाने में केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। च में बिजली मीटर बंद किए जाने के रिकॉर्ड, कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज, कथित हस्ताक्षर और मीटर स्थानांतरण की प्रक्रिया की पड़ताल की जाएगी।
पुलिस यह भी जांच करेगी कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस पूरी प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।