#विविध
April 8, 2025
हिमाचल पुलिस DGP ने सम्मानित किए अफसर-कर्मचारी, SP इल्मा का नाम भी शामिल- यहां देखें पूरी लिस्ट
कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराधों से निपटने तक दिया महत्वपूर्ण योगदान
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 142 पुलिस अधिकारियों व जवानों को DGP डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने इन अधिकारियों को सम्मानित किया है।
आपको बता दें कि बीते कल पुलिस मुख्यालय शिमला में DGP डिस्क अवार्ड सेरामनी का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस के इन अधिकारियों को वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित DGP डिस्क पुरस्कार से सम्मानित किया है। इन पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने से लेकर जटिल अपराधों से निपटने तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। DGP द्वारा SP लाहौल-स्पीति इल्मा अफरोज को भी सम्मानित किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला गोल्डन डिस्क अवार्ड-
पुलिस विभाग के दस कर्मचारियों को साल 2023 के लिए साइबर बैज से सम्मानित किया गया है। यहां देखें लिस्ट-
हेड कांस्टेबल आजाद सिंह
यह भी पढ़ें : वोकेशनल टीचर्स की दो टूक, CM साहब को चुकानी पड़ेगी हमारे आंसुओं की कीमत
विदित हो कि, हर वर्ष पुलिस विभाग द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें DGP डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित करता है। ड्यूटी के दौरान जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा की हो और र हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई उन्हें ये अवार्ड दिया जाता है।