राजनीति

#अपराध

April 8, 2025

हिमाचल : अभी हाथों से नहीं उतरा था मेहंदी का रंग, नवविवाहिता का उजड़ गया सुहाग 

JCB ड्राइवर था महिला का पति, वर्कशॉप में दोस्त ने छीन ली जिंदगी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

JCB Driver Ravi Kumar

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ठियोग उपमंडल के सैंज में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग

बताया जा रहा है कि मृतक की अभी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की नवविवाहिता के हाथों से अभी मेहंदी का रंग भी नहीं निकला था कि उससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : वर्दी की आड़ में चिट्टा तस्करी करता था पुलिसवाला, सरकारी टीचर है पत्नी

दोस्त से मिलने आया था JCB ड्राइवर

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती शाम की है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि मंडी के सुंदरनगर के रहने वाले 35 वर्षीय रवि कुमार की अपनी JCB मशीन थी। बीती शाम को करीब 5 बजे रवि सैंज के भोटका मोड़ पर स्थित अपने दोस्त अनिल (24) की वर्कशॉप पर आया हुआ था।

दोनों दोस्तों में होने लगी कहासुनी

रवि के वर्कशॉप में आने के करीब 5-10 मिनट बाद वर्कशॉप से शोर आने लगा। दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। ऐसे में कुलदीप वर्कशॉप की तरफ जाकर देखने लगा- तो उसे अनिल बाहर खड़ा हुआ नजर आया। उस वक्त अनिल किसी से फोन पर बात कर रहा था और कह रहा था कि उसने एक व्यक्ति को मार डाला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छुट्टी बिताने घर आया था जवान, ड्यूटी पर लौटने से पहले थम गई सांसें- पसरा मातम

शटर के पास खून से लथपथ पड़ा था रवि

इसी बीच कुलदीप की नजर अनिल की दुकान के शटर के पास पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि शटर के पास पड़े क्रेट के साथ फर्श पर रवि पड़ा हुआ था और वहां पर काफी खून बह रहा था। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अनिल और घटनास्थल पर मौजूद लोग रवि को उसकी कार नंबर HP31B-8314 में आनन-फानन में ठियोग अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रवि ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पाया गया है कि रवि और अनिल दोनों अच्छे दोस्त थे। रवि अक्सर अनिल की वर्कशॉप में आता रहता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाइक पर मेला देखने जा रहे थे दो यार, एंबुलेंस से हुई जोरदार टक्कर और...

औजार से किया हमला

मामले की पुष्टि करते हुए SHO ठियोग जसवंत सिह ने बताया कि आरोपी अनिल सोल जिले के अर्की का रहने वाला है। अनिल ने वर्कशॉप में रखे औजारों से रवि पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। अभी पुलिस टीम ये पता करने में जुटी हुई है कि दोनों दोस्तों में किस बात को लेकर लड़ाई हुई। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

99 दिनों में 24वां मर्डर

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में शांति और सौहार्द की पहचान को इन दिनों हिंसक घटनाएं चुनौती दे रही हैं। बीते 99 दिनों में सामने आए 24 मर्डर केस न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि आम लोगों में भी असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। कभी घरेलू विवाद, तो कभी रंजिश और नशे से जुड़ी घटनाएं इन हत्याओं का कारण बन रही हैं। ठियोग से पिछले एक हफ्ते में हत्या का ये दूसरा मामला सामने आया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख