#रोजगार
January 9, 2026
हिमाचल के बड़े अस्पताल में निकली बंपर भर्ती- भरे जाएंगे 151 पद, आज ही करें अप्लाई
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी अस्पताल द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। ये साक्षात्कार आज से ऊना जिले के रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को अस्पताल की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में महिला और पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में अल्विस अस्पताल, भटोली उपरली, ऊना द्वारा विभिन्न श्रेणियों में 151 पदों को भरा जाएगा। साक्षात्कार में इन पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा-
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 बच्चों की मां संग चल रहा था अफेयर, पति और साथियों ने जमकर पीटा- म*र्डर केस में 5 अरेस्ट
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जनवरी, 2025 गुरुवार को सुबह 10.30 जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी है।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 8वीं, 10वीं, 12वींं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, BTech., GNM, D फार्मा, B फार्मा, BSC नर्सिंग, BPT, MSC IT, B.COM, MCOM, BAMS और MBBS डिग्री धारक भाग ले सकते हैं। योग्यता और अनुभव की शर्तें पदों के अनुसार तय की गई हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए 18 से 35 वर्ष और कुछ के लिए 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को अस्पताल की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। सिलेक्शन होने पर अनुभव और योग्यता के आधार पर वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-