राजनीति

#अपराध

January 9, 2026

हिमाचल : 2 बच्चों की मां संग चल रहा था अफेयर, पति और साथियों ने जमकर पीटा- म*र्डर केस में 5 अरेस्ट

रास्ते में रोकी टैक्सी, भीड़ ने घेरकर पीटा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

deepak kumar jha murder case himachal

कुल्लू। हिमाचल प्रेदश की शांत मानी जाने वाली जिला कुल्लू की बंजार घाटी एक खौफनाक वारदात से दहल उठी है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को पति और उसके साथियों ने इस कदर पीटा कि उसकी जिंदगी ही छिन गई। 

पहले सुनसान सड़क पर घेरकर प्रेमी पर हमला किया गया और फिर दोबारा पकड़कर उसे बेरहमी से पीटा गया और आखिरकार अस्पताल में पिछले कल 8 बजे प्रेमी की मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर दिया है। वहीं, इस केस में नया एंगल ये है कि जिस प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा था वह पहले से ही शादीशुदी है।

प्रेमिका से मिलने आया था युवक

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला 21 वर्षीय दीपक झा इन दिनों दिल्ली में रह रहा था। बीते दिनों वह चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर कुल्लू के बंजार क्षेत्र के गाड़ागुशैणी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह यहां अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, जो पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खुले आसमान के नीचे लंगर चला रहे वेहले बॉबी, अस्पताल ने नहीं दी जगह- हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

रास्ते में रोकी टैक्सी, भीड़ ने घेरकर पीटा

7 जनवरी को जब दीपक गाड़ागुशैणी से जिभी की ओर लौट रहा था, तो वाहू नामक स्थान पर 12 से 15 लोगों ने टैक्सी रोक ली। आरोप है कि प्रेमिका के पति को दीपक के आने की भनक लग चुकी थी। इसके बाद युवक को टैक्सी से उतारकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान टैक्सी चालक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना भी दी।

दोबारा पकड़कर की मारपीट

पहली पिटाई के बाद दीपक किसी तरह जिभी पहुंचा, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ ही देर बाद दो युवक बाइक पर आए और दीपक को फिर जबरन गाड़ागुशैणी ले गए। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ दोबारा बेरहमी से मारपीट की।

अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर हालत में दीपक को पहले बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे कुल्लू जिला अस्पताल रेफर किया गया। 8 जनवरी की अल सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ड्राइवर ने स्कूल बस में मासूम संग की नीचता, कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा

प्रेमिका दो बच्चों की मां

उधर, इस घटना के बाद प्रेमिका भी सदमे में बताई जा रही है, जिसका ढालपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका 2 बच्चों की मां है और उसका बिहार के दीपक झा के साथ एक्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार करता रहा इंतजार, घर लौटीं 3 युवकों की देह; चीख-पुकार से दहला इलाका

पुलिस जांच में जुटी, पांच लोग डिटेन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल खुद मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है और अब तक पांच लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसपी कुल्लू ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख