#अपराध
September 19, 2026
हिमाचल पुलिस ने बस में दबोचे केरल के दो युवक : 2 KG से अधिक चरस बरामद
बस में सवारी बनकर बैठे थे दोनों युवक
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस ने करीब ढाई किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की यह कार्रवाई थाना मणिकर्ण क्षेत्र के डुंखरा चौक पर हुई। पुलिस टीम यहां वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया।
बस में सवार दो युवकों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से चरस की बड़ी खेप बरामद हुई।
पुलिस ने जब बरामद मादक पदार्थ का वजन किया तो कुल 2.343 किलोग्राम चरस निकली। इतनी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक केरल के वायुकम, कोट्टायम के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
दूसरे राज्य से आए दोनों युवकों के पास इतनी बड़ी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि वे हिमाचल कब पहुंचे और नशीले पदार्थ की यह खेप उन्हें किस व्यक्ति से मिली।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।