धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्लस-टू (12वीं) के नतीजे 4 मई को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। परिणामों की औपचारिक घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी।
इस बार विज्ञान, वाणिज्य और कला—तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे, जिससे प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार एक ही दिन खत्म हो जाएगा। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से अपने परिणामों को लेकर उत्सुक थे और अब उनकी धड़कनें तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला- आउटसोर्स कर्मियों के फिरेंगे दिन, मिलेगी नौकरी की सुरक्षा
एक साथ जारी होंगे सभी स्ट्रीम के रिजल्ट
बोर्ड प्रशासन के अनुसार, इस बार किसी भी स्ट्रीम के परिणाम अलग-अलग जारी नहीं किए जाएंगे। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के विद्यार्थी एक ही समय पर अपना परिणाम देख सकेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनी रहेगी।
आधिकारिक माध्यमों से ही देखें परिणाम
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें। परिणाम केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध करवाए जाएंगे, जहां छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गड्ढों में दफन हुआ विकास, NH-5 पर लोगों की जान से खिलवाड़- सड़क की हालत बद से बदतर
परिणाम के साथ नई दिशा की शुरुआत
प्लस-टू के परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर छात्र उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स या अन्य करियर विकल्पों की ओर कदम बढ़ाते हैं। प्रदेशभर में इस घोषणा के बाद परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें 4 मई सुबह 11 बजे पर टिकी हैं, जब मेहनत का असली परिणाम सामने आएगा।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको 'HPBOSE 12th Result 2026' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी (जैसे जन्म तिथि) दर्ज करें।
- 'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- भविष्य की जरूरतों के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
