रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर लिए गए बड़े फैसले पर अब सुक्खू सरकार ने आंशिक तौर पर यू-टर्न ले लिया है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल दिवस के मौके पर किन्नौर के रिकॉन्गपिओ से ऐलान किया कि क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों की सैलरी में अब कोई कटौती नहीं की जाएगी।
बजट में हुआ था कटौती का ऐलान
गौरतलब है कि हाल ही में पेश किए गए बजट में सरकार ने छह महीने के लिए अधिकारियों की सैलरी में कटौती का फैसला लिया था, जिसे आर्थिक स्थिति सुधारने के कदम के तौर पर देखा जा रहा था।
यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा केस: आरोपी की मां बोली- बेटे को फां*सी की सजा भी मंजूर, परिवार सच के साथ
अब वापस लिया फैसला
हालांकि, अब सरकार ने इस निर्णय को वापस लेते हुए साफ कर दिया है कि अधिकारियों के वेतन में कोई कटौती लागू नहीं होगी। इस ऐलान को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
आर्थिक हालात पर उठे सवाल
सुक्खू सरकार के इस फैसले से एक ओर जहां कर्मचारियों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की आर्थिक स्थिति और नीतिगत फैसलों को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
