शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला समेत ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। केलंग और कुकुमसेरी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचे इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
इन इलाकों में हुई बारिश
रविवार को पांवटा साहिब में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मुरारी देवी, कोटखाई, शिलारू और बजौरा में 1 से 2 मिलीमीटर तक बारिश हुई। हल्की बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढें : 'मैं किसी से डरता नहीं, अपनी आवाज ठोक बजा के रखता हूं' मंत्री विक्रमादित्य ने बेबाक अंदाज में क्या कहा
केलंग और कुकुमसेरी में पारा माइनस में
ठंड बढ़ने का असर अब ऊंचे पहाड़ी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। केलंग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। इससे इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है।
केलंग में पारा माइनस 2.2 डिग्री
प्रदेश में केलंग सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा -2.2 डिग्री तक पहुंच गया। भरमौर में 2 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, कुफरी में 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 6.1 डिग्री, चंबा में 3.2 डिग्री की गिरावट के साथ 9.6 डिग्री और शिमला में 1 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के गृह जिला का मेडिकल कॉलेज हुआ दवाविहिन! नहीं मिल रही सिरिंज सहित बेसिक दवाएं
ऊना रहा सबसे गर्म
वहीं दिन के अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिली। शिमला और ऊना में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री तक गिरा है। हालांकि बाकी इलाकों में तापमान में एक डिग्री से कम की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।
