राजनीति

#यूटिलिटी

October 13, 2026

हिमाचल में कड़े तेवर दिखाएगा मौसम- 2 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

14 और 15 अक्टूबर को और बिगड़ सकता है मौसम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कई जिलों में तेज आंधी चलने की संभावना है। कई जगह हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

14 और 15 अक्टूबर को और बिगड़ सकता है मौसम

बता दें कि आज मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : घर लौटी गोल्डन गर्ल भावना- 14 साल पहले देखा सपना हुआ पूरा, परिवार ने किया धूमधाम से स्वागत

शिमला में एक दिन में 5.8 डिग्री तक गिरा तापमान

शिमला में बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री तक गिरकर करीब 16 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री से कम होकर करीब 10 डिग्री रह गया है। अक्टूबर में ही लोगों को दिसंबर जैसी ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विशेषज्ञ ने क्या बताया?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से शिमला जिले के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ज्यादा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP विधायक के बिगड़े बोल : SHO को दिया धक्का, बोले- पीछे हट...ओए

ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन रहे लोग

तापमान गिरने के बाद शिमला में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। ठंड से बचने के लिए जैकेट और स्वेटर का सहारा लिया जा रहा है। सोमवार को शिमला में मौसम मिला-जुला रहा। कुछ समय हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में बादल भी छाए रहे। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख