शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश के राशन कार्ड होल्डर्स को इस महीने डिपुओं में आधा-अधूरा राशन खरीदने को मिलेगा।

नहीं मिलेगा सरसों-रिफाइंड तेल

दरअसल, राशन डिपुओं से सरसों तेल और रिफाइंड की सप्लाई गायब हो गई है। यानी अब राशन कार्ड धारकों को बाजार की दुकानों से महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट

क्यों नहीं मिलेगा तेल?

जानकारी के अनुसार, तेल के टेंडर आ चुके हैं, लेकिन हिमाचल के गोदामों में अभी तक सरसों तेल और रिफाइंड तेल की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। इसी कारण लोगों को राशन डिपुओं पर तेल नहीं मिलेगा। 

4-5 महीने से हो रही परेशानी

आपको बता दें कि पिछले करीब चार-पांच महीने से सस्ते तेल के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले करीब 4-5 महीनों से डिपुओं से रिफाइंड तेल गायब है। लोगों को रिफाइंड की जगह सरसों का तेल दिया जा रहा है। मगर अब सरसों का तेल भी गायब हो गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम : बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?

मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-

  • मलका दाल
  • माश दाल
  • चना दाल
  • दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
  • चीनी
  • एक किलो नमक
  • आटा
  • चावल