शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाखों घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। घर में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होने की स्थिति में अब अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिन पूरे होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
हिमाचल की जनता को बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने घरेलू LPG रिफिल की दोबारा बुकिंग को लेकर लागू अंतराल में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का न्यूनतम अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल HC में एंबुलेंस कर्मियों की जीत- 15 हजार वेतन देने के आदेश, PF अलग कटेगा
45 नहीं 25 दिन बाद भरवा सकेंगे दूसरा सिलेंडर
इस बदलाव के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल समान हो गया है। यानी अब दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिन का अंतराल पूरा होने के बाद अगला LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे। इससे खास तौर पर ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में रहने वाले परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पहाड़ों में रहने वाले लोगों को लाभ
हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में घरेलू गैस की आपूर्ति कई बार मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों से प्रभावित होती है। सर्दियों में बर्फबारी, बारिश के दौरान सड़कें बंद होना और दूरदराज के क्षेत्रों तक सिलेंडर पहुंचाने में लगने वाला समय उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में रिफिल बुक करने के लिए निर्धारित समय सीमा कम होने से लोगों को गैस की जरूरत के मुताबिक पहले से व्यवस्था करने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा करने निकले दो दोस्त : देर रात गहरी खाई समाई में बाइक, दोनों की मौ**त
ग्रामीण उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा राहत
अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दोबारा LPG रिफिल बुक करने के लिए 45 दिनों का अंतराल पूरा करना पड़ता था जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन थी। इस व्यवस्था के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में अगर किसी परिवार का सिलेंडर अपेक्षाकृत जल्दी खत्म हो जाता था- तो उसे अगली बुकिंग के लिए निर्धारित अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था।
25 दिन बाद रिफिल बुक करने की सुविधा
नई व्यवस्था में यह अंतर समाप्त कर दिया गया है। अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी 25 दिन बाद रिफिल बुक करने की सुविधा मिलेगी। इससे उन परिवारों को विशेष फायदा हो सकता है, जिनके घर में LPG की खपत अधिक है या जहां खाना पकाने के लिए घरेलू गैस पर ही ज्यादा निर्भरता है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सांप के डसने से सगे भाई-बहन की थमी सांसें, 9 और 6 साल थी उम्र; मां बेसुध
क्यों लागू हुई थी पाबंदी?
विदित रहे कि, रिफिल बुकिंग के अंतराल को लेकर यह व्यवस्था उस समय लागू की गई थी- जब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण LPG की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा था। अमेरिका-ईरान संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति के बीच देश में LPG उपलब्धता को लेकर दबाव पैदा हुआ था।
LPG आपूर्ति पर दबाव
उस समय उपलब्ध गैस की स्थिति को देखते हुए रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल निर्धारित किया गया था। शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद रिफिल बुक करने की अनुमति थी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिलेंडर रिफिल करवाने की यह अवधि 45 दिन निर्धारित की गई थी।
यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी मंदिर में हाद**सा : हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, बुरी तरह झुल..सा, मची भगदड़
सरकार ने प्रतिंबध पर दी ढील
अब आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और लंबित रिफिल बुकिंग की संख्या में कमी आने के बाद सरकार ने इस प्रतिबंध में ढील देने का फैसला किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार आपूर्ति की स्थिति में सुधार को देखते हुए पहले लागू प्रतिबंधों को कम किया जा रहा है।
तेल कंपनियों को तत्काल लागू करने के निर्देश
नई व्यवस्था को लागू करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से तेल विपणन कंपनियों यानी OMC को निर्देश जारी किए गए हैं। कंपनियों को संशोधित बुकिंग व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक चालक की फिल्मी साजिश बेनकाब, रास्ते में 18 टन सरिया बेच खाई में गिरा दिया वाहन
घरेलू गैस उपभोक्ताओं की राहत
इसका सीधा असर घरेलू गैस उपभोक्ताओं की बुकिंग प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला उपभोक्ता भी 25 दिन का निर्धारित अंतराल पूरा होने के बाद अगले रिफिल के लिए बुकिंग कर सकेगा। पहले इसके लिए उसे 45 दिन की अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था।
हिमाचल में 24 लाख से ज्यादा LPG उपभोक्ता
केंद्र सरकार के इस फैसले का हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर असर पड़ेगा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेश में कुल 24,06,023 LPG उपभोक्ता दर्ज थे। इनमें 10,72,185 सिंगल बैरल कनेक्शन वाले और 13,33,838 डबल बैरल कनेक्शन वाले उपभोक्ता शामिल हैं। यानी प्रदेश में घरेलू गैस का इस्तेमाल करने वाले परिवारों की संख्या काफी बड़ी है और रिफिल बुकिंग से जुड़े नियम में बदलाव सीधे तौर पर लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी पर चला दिया चा**कू; खुद को भी नहीं बख्शा
कांगड़ा में सबसे ज्यादा LPG उपभोक्ता
जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक LPG उपभोक्ता कांगड़ा जिले में हैं। कांगड़ा में कुल 5,66,610 LPG उपभोक्ता दर्ज किए गए हैं। वहीं राज्य के सबसे दुर्गम जिलों में शामिल लाहौल-स्पीति में LPG उपभोक्ताओं की संख्या सबसे कम है।
लाहौल में कितने उपभोक्ता?
लाहौल-स्पीति में कुल 14,011 LPG उपभोक्ता हैं। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में मौसम तथा सड़क संपर्क की परिस्थितियों को देखते हुए वहां गैस की उपलब्धता और समय पर आपूर्ति विशेष महत्व रखती है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: पार्ट टाइम जलवाहक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी होंगे नियमित; आदेश जारी
प्रदेश में 199 गैस एजेंसियों के जरिए हो रही आपूर्ति
हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं तक LPG सिलेंडर पहुंचाने के लिए कुल 199 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के अनुसार इनमें अलग-अलग तेल विपणन कंपनियों की एजेंसियां शामिल हैं। इन एजेंसियों के माध्यम से राज्य के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में भी घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। आंकड़ों के मुताबिक-
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन- 142 गैस एजेंसियां
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड- 26 एजेंसियां
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड- 31 एजेंसियां
यह भी पढ़ें- हिमाचल : गहरी खाई में समाई टैक्सी, एक साथ दो ड्राइवरों की मौके पर मौ**त
बर्फबारी और सड़क बंद होने की स्थिति में...
हिमाचल में सर्दियों के दौरान कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़क संपर्क प्रभावित हो जाता है। वहीं बरसात के मौसम में भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाओं से भी कई बार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे में LPG सिलेंडर की समय पर उपलब्धता परिवारों के लिए बेहद जरूरी होती है।
अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
25 दिन में दोबारा बुकिंग की सुविधा मिलने से उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार पहले से रिफिल बुक कर सकेंगे। इससे उन्हें सिलेंडर पूरी तरह खत्म होने के बाद लंबे समय तक अगले रिफिल का इंतजार करने की स्थिति से बचने में मदद मिल सकती है।
