शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहले से महंगाई के बोझ में दब रही जनता पर अब एक और बोझ पड़ गया है। हिमाचल में अब घर बनाना और भी महंगा हो गया है। बरसात के मौसम में एक बार फिर सीमेंट के दाम बढ़ा दिए गए हैं- जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
फिर महंगा हुआ सीमेंट
पहले से ही पहुंच से बाहर हो रहे सीमेंट के दाम अब और बढ़ने से लोगों को अच्छी-खासी परेशानी होने वाली है। बरसात में जहां कई लोगों के घर बर्बाद हुए हैं- ऐसे में महंगा सीमेंट मिलने के कारण नया घर बनाने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सीमेंट के दाम बढ़ने से घरों और अन्य निर्माण कार्य करवा रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नकली दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश, पूरे देश में कर रहे थे गलत दवाइयां सप्लाई
कितने रुपए महंगा हुआ सीमेंट?
दरअसल, हिमाचल में ACC गोल्ड सीमेंट के दाम 10 रुपये बढ़ा दिए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि सामान्य सीमेट के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी सामान्य सीमेंट उसी दाम में मिलेगा- जिसमें अब तक मिल रहा था।
10 रुपये बढ़े दाम
कंपनी द्वारा ACC गोल्ड सीमेंट के 10 रुपये दाम बढ़ाए दिए गए हैं। ACC गोल्ड सीमेंट पहले 490 रुपये प्रति बैग मिलता था, लेकिन अब वो 500 रुपये प्रति बैग मिलेगा। जबकि, सामान्य सीमेंट 440 रुपये प्रति बैग ही मिलेगा।
यह भी पढ़ें : IPS श्याम भगत नेगी संभालेंगे हिमाचल पुलिस की कमान! केंद्रीय कैबिनेट ने दी अप्रूवल
बरसात में कामगार ACC गोल्ड
विदित रहे कि, बरसात के मौसम में ज्यादा लोग घरों के निर्माण के लिए ACC गोल्ड सीमेंट का इस्तेमाल करते हैं। ACC गोल्ड बरसात के लिए काफी कामगार साबित होता है। ACC गोल्ड सीमेंट का इस्तेमाल छत डालने से लेकर प्लास्टर तक के लिए किया जाता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस बेटे के छुट्टी आने का इंतजार कर रहा था परिवार, आज वही तिरंगे में लिपटकर आएगा घर
घर बनाना हुआ मुश्किल
गौरतलब है कि कुछ समय पहले सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दाम कम किए थे। उस समय 10 रुपए प्रति बैग सीमेंट के रेट कम किए गए थे। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर इस बार एक दम से 10 रुपए सीमेंट के प्रति बैग के दाम बढ़ाने के बाद लोगों को झटका लगा है।
हिमाचल में ही बनता है सीमेंट
आपको बता दें कि सीमेंट का उत्पादन हिमाचल में ही होता है। हिमाचल में ही ACC, अंबुजा और अल्ट्राटेक सीमेंट बनता है। बावजूद इसके हिमाचल में सीमेंट महंगा मिलता है। जबकि, पड़ोसी राज्यों में यही सीमेंट हिमाचल के मुकाबले सस्ता होता है। हिमाचल में पिछले पांच वर्षों की बात करें तो सीमेंट के दामों में पांच साल में 150 से लेकर 220 रुपए तक प्रति बैग बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज घर पहुंचेगी जवान पुष्पेंद्र की पार्थिव देह, 6 वर्षीय मासूम के सिर से उठा पिता का साया
क्या सुक्खू सरकार करेगी हस्तक्षेप?
अब देखना यह है कि सीमेंट कंपनियों के मनमाने रेट बढ़ोतरी पर सुक्खू सरकार क्या संज्ञान लेती है। क्या सुक्खू सरकार जनता को राहत देने के लिए इस मामले में हस्तक्षेप करेगी या फिर लोगों को महंगे दामों पर ही सीमेंट खरीदना पड़ेगा।
