शिमला। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर लोग पैसों का लेनदेन ऑनलाइन या चैक के माध्यम से करते हैं। ऐसे में लोगों महीने भर में बैंकों के कई चक्कर काटते हैं। वहीं, अगर कभी बीच में बैंक की छुट्टी आ जाए तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
निपटा लें सभी जरूरी काम
कल जुलाई महीने का आखिरी दिन है। ऐसे में अगर आपके जुलाई महीने के बैंक में जुड़े जरूरी काम अधूरे हैं तो उन्हें जल्द से जल्द निपटा लीजिए। दरअसल, अगस्त महीने में करीब आधा महीना बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 8वीं पास के लिए नौकरी : हर महीने 24 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल
अगस्त की छुट्टियों की लिस्ट
RBI ने अगस्त महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है- जिसके अनुसार अगस्त में सिर्फ 17 दिन ही बैंक खुलेंगे। अगस्त महीने के दूसरे ही दिन बैंक बंद रहेंगे।
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से अगस्त महीने में कुल 14 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में आपको इन छुट्टियों के अनुसार बैंक से जुड़े अपने कामों को पूरा करने का प्लान बनाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल JE ह***त्याकांड : डॉक्टर प्रेमिका ने पति और ससुर संग रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार
बैंक कर्मचारियों की मौज
हालांकि, इन छुट्टियों से बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों को अगस्त में सिर्फ 17 दिन ही काम करना पड़ेगा। जबकि, उन्हें सैलरी पूरे महीने की मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 22 गांवों की बेटियों ने निभाई परंपरा, महासू महाराज को भेंट की चांदी की डोरिया
देखें छुट्टियों की लिस्ट-
RBI द्वारा अगस्त 2026 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट-
- 2 अगस्त- रविवार
- 4 अगस्त- केर पूजा (त्रिपुरा)
- 8 अगस्त- दूसरा शनिवार
- 9 अगस्त- रविवार
- 13 अगस्त- पैट्रियट्स डे (मणिपुर)
- 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त- रविवार
- 19 अगस्त- महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती (त्रिपुरा)
- 22 अगस्त- चौथा शनिवार
- 23 अगस्त- रविवार
- 25 अगस्त- मिलाद-उन-नबी/पहला ओणम/मिलाद-इ-शरीफ (केरल और आंध्र प्रदेश)
- 26 अगस्त ईद-ए-मिलाद/बारावफात/थिरुवोणम (महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश,तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, J&K, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड)
- 28 अगस्त- रक्षाबंधन
- 30 अगस्त- रविवार
यह भी पढ़ें- CM सुक्खू की पत्नी के गढ़ में BJP का परचम, पंचायत समिति पर कब्जा; कांग्रेस की बड़ी हार
कैसे होगा पैसों का लेन-देन?
विदित रहे कि, बैंकों में छुट्टियां होने के कारण भी आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। दरअसल, सभी बैंकों की डिजिटल सर्विस चालू रहेगी। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए आप पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।
