#रोजगार
July 30, 2026
हिमाचल में 8वीं पास के लिए नौकरी : हर महीने 24 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें नामी कंपनियों द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
कंपनियों द्वारा ये साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 07 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का 8वीं पास, दसवीं पास, 12वीं पास, स्नातक या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 18,000 रुपये से 24 हजार रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
इस साक्षात्कार में तीन अलग-अलग कंपनियों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 90 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। जिसमें-
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-