सोलन। बड़े-बड़े पहाड़ों और सुंदर वादियों से घिरे हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों पर्यटन स्थल हैं। देवभूमि हिमाचल अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां स्थित हर मंदिर से लोगों की अलग-अलग आस्था जुड़ी हुई है। हर मंदिर का अपना एक अलग महत्व और विशेषता है।

कहां है काली टिब्बा मंदिर?

आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां पंचमुखी हनुमान और गणेश भगवान के साथ भगवान शिव विराजमान हैं। हम बात कर रहे हैं सोलन जिले में स्थित काली का टिब्बा मंदिर की। यह भी पढ़ें: हिमाचल में अभी 6 दिन बिगड़ेगा मौसम: फ्लैश फ्लड की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

घने जगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ

काली का टिब्बा मंदिर सोलन जिले में चायल नामक एक छोटे से हिल स्टेशन में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर काली मां को समर्पित है और चारों ओर से घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

क्या है मंदिर से जुड़ी मान्यता?

हिंदू धर्म में काली मां को शक्ति और विनाश की देवी मानी जाती हैं। काली का टिब्बा मंदिर में 5 शिवलिंग स्थापित हैं। चायल की वादियों में काली मंदिर के साथ-साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर, गणेश व शिव के भी कई मंदिर हैं। काली का टिब्बा मंदिर चारों ओर से संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है। मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी हुई हर मनोकामना पुरी होती है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिला ने एक साथ जन्मे 3 बच्चे, जाने कैसे होता है जुड़वा बच्चों का जन्म

काली टिब्बा मंदिर जुड़ी कथाएं

पौराणिक कथा के अनुसार, इस क्षेत्र में देवी काली की उपस्थिति महसूस की गई थी। लोगों का मानना था कि देवी ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए इस पहाड़ी पर निवास किया। स्थानीय निवासियों ने इस स्थान पर देवी काली की मूर्ति स्थापित की और उनकी पूजा-अर्चना करने लगे। इस प्रकार यह स्थान धीरे-धीरे एक प्रमुख धार्मिक स्थल बन गया। मान्यता है कि काली टिब्बा मंदिर में देवी काली की चमत्कारिक शक्तियां हैं। कई लोग यहां आकर अपने कष्टों से मुक्ति पाने की प्रार्थना करते हैं और उनका मानना है कि देवी काली उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर देती हैं। कुछ कथाओं में यह भी कहा गया है कि देवी ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए चमत्कार किए हैं, जैसे प्राकृतिक आपदाओं से बचाना या दुश्मनों से सुरक्षा प्रदान करना।

क्या है मंदिर की विशेषता?

मंदिर से चारों ओर का दृश्य अद्वितीय और बेहद मनमोहक है। यहां से शिमला, सोलन, किन्नौर और शिलाई की चोटियों का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य विशेष रूप से सुंदर होता है। यह भी पढ़ें: हिमाचल के बैंक में हुआ करोड़ों का घोटाला, लोगों के FD वाले पैसे खा गया असिस्टेंट मैनेजर

चारों ओर है शांत वातावरण

काली का टिब्बा एक शांत और आध्यात्मिक स्थान है। यहां के शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह मंदिर ध्यान और योग करने के लिए भी आदर्श स्थान है। काली का टिब्बा ना केवल धार्मिक स्थल के रूप में बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी लोकप्रिय है। काली का टिब्बा चायल के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जो समुद्र तल से लगभग 2,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको चायल से एक छोटी सी यात्रा करनी होती है, जो सड़क मार्ग से की जा सकती है। यहां आने वाले पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ ट्रैकिंग और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

चायल महल भी देख सकते हैं लोग

काली का टिब्बा मंदिर आने वाले लोग चायल महल भी जा सकते हैं। यह महल पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने लगभग 115 साल पहले बनवाया था। चायल से काली का टिब्बा मंदिर जाते समय विश्व के सबसे ऊंचाई पर बने क्रिकेट मैदान का भी आप दीदार होता है। इसके अलावा यहां से सिद्धबाबा मंदिर का भी दीदार कर सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें