#राशिफल
May 21, 2026
22 मई का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 22 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन संतुलन बनाए रखने का रहेगा। नौकरी में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- आज पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी करीबी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
धनु राशि- आज यात्रा या नई योजना से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा।
कुंभ राशि- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि- आज मन शांत और सकारात्मक रहेगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने से राहत मिलेगी।