#राशिफल

May 20, 2026

राशिफल : 21 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

21 मई का राशिफल

शेयर करें:

21ST MAY RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 21 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज आपका मन नए कार्यों को लेकर उत्साहित रहेगा। नौकरी और व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। शाम के समय किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को खुशी दे सकती है।

 

वृषभ राशि- आज आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखना बेहतर रहेगा।

 

मिथुन राशि- आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी खास विषय पर चर्चा हो सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

 

कर्क राशि- आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर समाधान मिल जाएगा। परिवार का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह और सफलता लेकर आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी शुभ समाचार से घर में खुशी का माहौल बनेगा।

 

कन्या राशि- आज आपकी सूझबूझ कई समस्याओं का हल निकाल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा।

राशिफल : 21 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख