#राशिफल

May 19, 2026

राशिफल : 20 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

20 मई का राशिफल

शेयर करें:

20TH MAY RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 20 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन संतुलन बनाए रखने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शाम के समय मानसिक शांति महसूस होगी।

 

वृश्चिक राशि- आज पुराने अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी करीबी की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी रहेगा।

 

धनु राशि- आज यात्रा या नई योजना से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

 

मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। शाम को मन शांत रहेगा।

 

मीन राशि- आज मन सकारात्मक रहेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

राशिफल : 20 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख