शिमला। कल यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा की उपासना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, नवारत्रि के दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने धरती पर आती हैं। अगर भक्त सच्चे मन से नवरात्रि में मां की पूजा अर्चना और व्रत करते हैं तो उसपर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है।
कल से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि
हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार 22 सितंबर की सुबह 1 बजकर 23 मिनट से लेकर 23 सितंबर की सुबह 2 बजकर 55 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। ऐसे में 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट की फटकार के बाद यहां बंद हुई टोल की वसूली, हटाए गए बैरियर- जानें
हाथी पर सवार होकर आएंगी माता
मां दुर्गा हर साल एक विशेष सवारी पर सवार होकर धरती पर आती हैं। मां की सवारी दिन के अनुसार तय होती है। इसी तरह विदाई सवारी भी तय की जाती है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। वहीं मां की विदाई पालकी पर होगी।
कलश के बाद ही होगी मूर्ति स्थापना
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश स्थापना करने के बाद ही मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस बार घट स्थापना का मुहूर्त कन्या लग्न में है।
घट स्थापना का होता है विशेष मुहूर्त
ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 मिनट तक रहेगा। घट स्थापना चौघड़िया मुहूर्त में भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पांच महाशक्तियां हुईं एक साथ, आने वाले संकट पर लगा विराम- तबाह हो सकता था सब !
किस दिन किस स्वरूप की पूजा ?
घट स्थापना के लिए इस दिन सुबह 06:09 से सुबह 7:40 मिनट तक अमृत लग्न है जबकि शुभ लग्न सुबह 9:11 से दोपहर 10:43 मिनट तक है। अब जान लेते हैं कि किस दिन कौन सी नवरात्रि है और किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा होगी।
- 22 सितंबर- पहली नवरात्रि------------> मां शैलपुत्री
- 23 सितंबर- दूसरी नवरात्रि------------> मां ब्रह्मचारिणी
- 24 और 25 सितंबर- तीसरी नवरात्रि----> मां चंद्रघंटा
- 26 सितंबर- चौथी नवरात्रि-------------> मां कूष्मांडा
- 27 सितंबर- पांचवीं नवरात्रि------------> मां स्कंदमाता
- 28 सितंबर- छठी नवरात्रि--------------> मां कात्यायनी
- 29 सितंबर- सातवीं नवरात्रि------------> मां कालरात्रि
- 30 सितंबर- आठवीं नवरात्रि------------>मां महागौरी
- 1 अक्टूबर- नौवीं नवरात्रि--------------> मां सिद्धिदात्री
- 2 अक्टूबर- दसवीं नवरात्रि-------------> दुर्गा विसर्जन और दशहरा
