#राशिफल
November 21, 2026
22 नवंबर का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 22 तारीख है और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। किसी करीबी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने बताने से बचें।
धनु राशि- आज आपके लिए तरक्की के नए अवसर बन सकते हैं। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। व्यापारियों को किसी नई डील से फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
मकर राशि- आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत से परिस्थितियां बेहतर होंगी। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। पुराने अटके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
राशिफल : 22 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
मीन राशि- आज आपके लिए दिन अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में धीरे-धीरे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। अपनी सेहत और दिनचर्या का भी ध्यान रखें।
राशिफल : 22 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें