#राशिफल
November 22, 2026
23 नवंबर 2026 सोमवार के दिन का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 23 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार साझेदारी और रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिलने की उम्मीद है। व्यापार में नए समझौते या ग्राहक जुड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन किसी भी समझौते की शर्तों को ध्यान से पढ़ें। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास मजबूत हो सकता है। दूसरों की बात सुनने के बाद ही अपनी राय रखें। परिवार में सुखद माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से जुड़ा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में लंबित काम निपटाने का अवसर मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, लेकिन बेवजह विवाद में न पड़ें। नौकरी करने वाले जातकों को अनुशासन और समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। व्यापार में पुराने मामलों को सुलझाने से राहत मिल सकती है। किसी छोटी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान अपनाएं। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में नरमी रखें। धैर्य से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार रचनात्मकता और उत्साह लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। नौकरी में नए विचारों को सामने रखने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को किसी नई योजना पर काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। हालांकि शेयर बाजार, सट्टेबाजी या जोखिम वाले निवेश में बिना जानकारी पैसा लगाने से बचें। किसी भी योजना में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें।
मकर राशि : मकर राशि वालों का ध्यान सोमवार को घर-परिवार और घरेलू जिम्मेदारियों पर अधिक रह सकता है। घर या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चर्चा में आ सकता है। नौकरी में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। व्यापार में जल्दबाजी के बजाय पुरानी योजनाओं की समीक्षा करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी घरेलू विषय को लेकर तनाव हो तो बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय ध्यान या पूजा-पाठ में बिताना लाभकारी हो सकता है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार संवाद, साहस और नए प्रयासों का दिन होसकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकती है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। व्यापारियों को छोटी यात्राओं या संपर्कों से फायदा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। किसी काम को शुरू करने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन परिणाम को लेकर जल्दबाजी न करें। सोशल मीडिया या बातचीत में ऐसी टिप्पणी करने से बचें जिससे विवाद पैदा हो। स्वास्थ्य सामान्य रखने के लिए दिनचर्या नियमित रखें।
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए सोमवार आर्थिक मामलों और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देने का दिन रहेगा। आय के किसी नए स्रोत पर विचार कर सकते हैं। पुराने निवेश या भुगतान से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। व्यापारियों को लाभ के साथ खर्चों का भी हिसाब रखना होगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय ली जा सकती है। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। अनावश्यक खरीदारी से बचें और बचत को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद जरूरी रहेगी।