#राशिफल
November 14, 2026
15 नवंबर का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 15 तारीख है और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
वृषभ राशि: आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार न दें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और मेहनत से अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
राशिफल : 15 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
कर्क राशि: आज आपको अपने कामकाज में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ दे सकते हैं। धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि: आज आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।
राशिफल : 15 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें