कुल्लू। जहां हर हर महादेव की गूंज कभी थमती नहीं, वहां अब कुछ महीनों के लिए पूर्ण विराम लग गया है। हिमाचल की देव परंपराओं के अनुसार कुल्लू की पहाड़ियों पर विराजमान बिजली महादेव मंदिर ने शीतकालीन प्रवास के लिए अपने कपाट बंद कर दिए हैं। आस्था, अनुशासन और सदियों पुरानी देव मर्यादाओं के तहत अब अगले तीन महीने तक श्रद्धालु यहां दर्शन नहीं कर पाएंगे।
तीन महीने तक बंद रहेंगे कपाट
कुल्लू जिले में स्थित बिजली महादेव मंदिर के कपाट शीतकालीन प्रवास के चलते बंद कर दिए गए हैं। देव परंपरा के अनुसार अब मंदिर के कपाट सीधे 15 मार्च 2026 को खोले जाएंगे। इस अवधि के दौरान न केवल श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध रहेगा, बल्कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ भी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मोदी तेरी क*ब्र खुदेगी...नारों पर भड़की भाजपा, माफी मांगे CM सुक्खू - सोनिया गांधी
टूरिस्ट भी नहीं कर पाएंगे दर्शन
देश-विदेश से कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटक भी अब अगले तीन महीने तक बिजली महादेव के दर्शन से वंचित रहेंगे। देवता के शीतकालीन प्रवास के समय मंदिर क्षेत्र को पूरी तरह से बंद रखा जाता है, ताकि देव नियमों और परंपराओं का निर्वहन हो सके।
सदियों पुरानी परंपरा का पालन
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परंपरा कोई नई नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही देव व्यवस्था का हिस्सा है। हर वर्ष विंटर सीजन में कठिन मौसम, बर्फबारी और धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से बंद किए जाते हैं।
महाशिवरात्रि पर दो दिन मिलेंगे दर्शन
हालांकि श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अवसर रखा गया है। देवता के करदार विशु ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी 2026 को मंदिर के कपाट विशेष रूप से खोले जाएंगे।
- 15 फरवरी को पूरे दिन पूजा-अर्चना होगी
- 16 फरवरी की शाम को विधिवत पूजा के बाद कपाट फिर से बंद कर दिए जाएंगे
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क किनारे पड़ी मिली युवक की देह, परिवार ने खो दिया बुढ़ापे का सहारा
सूचना बोर्ड लगाए गए, नियमों के पालन की अपील
बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने बताया कि श्रद्धालुओं को पहले से जानकारी देने के लिए मंदिर क्षेत्र में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की है कि वे देव परंपराओं का सम्मान करें और इस अवधि में मंदिर आने से परहेज करें।
यह भी पढ़ें : IGMC में बड़ा कांड : जूनियर डॉक्टरों को परेशान कर रहे थे सीनियर- शिकायत करने पर हुए सस्पेंड
हर साल उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
बिजली महादेव मंदिर में हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह मंदिर अपनी अनूठी देव परंपराओं और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि आस्था से जुड़े नियमों के चलते अब अगले तीन महीने तक यहां सन्नाटा रहेगा और पहाड़ों में देव मर्यादा का मौन छाया रहेगा।
