नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 01 तारीख है और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- रविवार का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नए संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रह सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बेवजह की बहस से दूर रहें। कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा। अचानक किसी जरूरी काम पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। अपनी दिनचर्या में सुधार करें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
धनु राशि- रविवार का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। नौकरी और व्यापार में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ बातचीत करने से मन हल्का होगा। किसी भी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता न करें।
कुंभ राशि- रविवार का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। रुके हुए कामों में गति आएगी और नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नए ग्राहक मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय का सही इस्तेमाल करें।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।
राशिफल : 01 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
