#राशिफल
October 31, 2026
राशिफल : 01 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
01 नवंबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 01 तारीख है और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- रविवार का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को नई योजनाओं से फायदा मिलने की उम्मीद है। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और आराम के लिए भी समय निकालें।
मिथुन राशि- रविवार का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी भी काम को अधूरा छोड़ने के बजाय उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
कर्क राशि- आज आपको अपने कामों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उनका हल निकाल लेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताएं।
सिंह राशि- रविवार का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर बातचीत हो सकती है। रिश्तों में समझदारी दिखाने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
राशिफल : 31 नवंबर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें